3 बैक कैमरे वाला Galaxy A82 5G का प्रोमो वीडियो लीक, मिलेगी बड़ी बैटरी

यदि Samsung Galaxy A82 5G सैमसंग के Galaxy Quantum 2 का ही ग्लोबल वेरिएंट बनकर बाहर आता है तो इसमें 6.7 इंच की डिस्पले हो सकती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 855+ SoC चिपसेट हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 मई 2021 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A82 5G की रिलीज डेट नहीं आई है सामने
  • Samsung Galaxy A82 5G हो सकता है Galaxy Quantum 2 का ग्लोबल वेरिएंट
  • जल्द ही विश्व स्तर पर लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A82 5G

Samsung Galaxy A82 5G में 6.7 इंच डिस्पले हो सकती है

Samsung Galaxy A82 5G की झलक एक लीक हुए वीडियो में सामने आई है। इसमें फोन को लेकर स्पेसिफिकेशन नहीं बताई गई है। मगर ऐसा माना जा सकता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह Galaxy Quantum 2 का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है जो कि पिछले महीने साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया था। सिक्योरिटी अपडेट के लिए कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट के द्वारा Galaxy A82 उपनाम अभी कुछ समय पहले ही कन्फर्म किया गया था। इस स्मार्टफोन के लीक हुए प्रोमो विडियो में भी यही नाम बताया गया है। हालांकि सैमसंग की ओर से Galaxy A82 5G के बारे में कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

साउथ कोरियन कंपनी ने Samsung Galaxy Quantum 2 को अपने ही देश में पिछले महीने लॉन्च किया था। इसमें सैमसंग ने काफी आकर्षक स्पेसिफिकेशन दी हैं। वहीं फीचर्स में निजता और सुरक्षा पर अधिक जोर दिया है। पिछले कुछ समय से अब यह कयास लग रहे हैं कि यही फोन अब Samsung Galaxy A82 5G के नाम से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर Max Weinbach द्वारा ट्विटर पर शेयर किए प्रोमो विडियो से अनुमान लगाया जा सकता है कि शायद इस फोन का लॉन्च काफी नजदीक है। वीडियो में बड़ी बैटरी होने के अतिरिक्त किसी अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी की सिक्योरिटी अपडेट वेबसाइट के द्वारा इसका यह उपनाम सैमसंग द्वारा ही कन्फर्म किया गया था। लिस्टिंग में कहा गया था कि फोन में हर तिमाही पर सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A82 5G specifications (expected)

यदि Samsung Galaxy A82 5G सैमसंग के Galaxy Quantum 2 का ही ग्लोबल वेरिएंट बनकर बाहर आता है तो इसमें 6.7 इंच की डिस्पले हो सकती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 855+ SoC चिपसेट हो सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें कि 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। फ्रंट साइड में इसके अंदर 10 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, 5G, Bluetooth, NFC, Samsung Pay, और USB Type-C port हो सकता है। पावर की बात करें तो फोन के अंदर 4,000mAh की बैटरी हो सकती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.