8GB रैम, Snapdragon 778G के साथ Samsung Galaxy A73 5G गीकबेंच पर लिस्ट!

Galaxy A73 5G एक मिडरेंज प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A73 5G को FCC सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है।
  • फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
  • फोन में 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है।
Samsung Galaxy A73 5G को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है जिससे इशारा मिलता है कि फोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। गीकबेंच सर्टिफिकेशन से इसकी कुछ मेन स्पेसिफिकेशन भी पता चलती हैं। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Snapdragon 778G प्रोसेसर होगा। गीकबेंच पर फोन में 8 जीबी रैम का पता चलता है लेकिन बहुत संभव है कि फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से फोन के प्रोसेसर या स्टोरेज जैसे स्पेसिफिकेशन की अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 

Galaxy A73 5G एक मिडरेंज प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। Geekbench5 पर सामने आई इसकी सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि इसका मॉडल नम्बर SM-A736B है। गैलेक्सी ए73 5जी में Snapdragon 778G प्रोसेसर होगा जो कि एक मिडरेंज प्रोसेसर है। इसे 1.80GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। इसके स्कोर्स की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल कोर टेस्ट में 778 प्वॉइंट्स का स्कोर किया जबकि मल्टी कोर डिपार्टेमेंट में इसका स्कोर 2,913 प्वॉइंट्स का रहा। फोन का 8GB वेरिएंट सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड है लेकिन इसका 6GB वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। फोन में Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम बताया गया है। 

सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन Galaxy A73 5G को FCC सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है जिससे इसकी फास्ट चार्जिंग फीचर का पता चलता है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। एफसीसी सर्टिफिकेशन पर इसके मॉडल नम्बर SM-A736B/DS से पता चलता है कि यह एक डुअल सिम फोन होगा। 

Samsung Galaxy A73 5G specifications (Expected)

Samsung Galaxy A73 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा और रिजॉल्यूशन फुलएचडी प्लस होगा। फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के अंदर ही देखने को मिल सकता है। फोन में 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। स्मार्टफोन में बड़ी बटैरी देखने को मिल सकती है जिसकी कैपिसिटी के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में इस फोन की अधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से की जा सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.