Samsung Galaxy A70s हुआ 3,000 रुपये सस्ता, जानें नया दाम

Samsung Galaxy A70s की कीमत भारत में 3,000 रुपये कम की गई है। फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पहले 28,999 रुपये में बिकता था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 फरवरी 2020 19:25 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए70एस तीन रियर कैमरों से लैस है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम हैं सैमसंग गैलेक्सी ए70एस में
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Samsung Galaxy A70s में

Samsung Galaxy A70s नई कीमत में सैमसंग इंडिया की साइट पर उपलब्ध

Samsung Galaxy A70s की कीमत 3,000 रुपये कम हो गई है। सैमसंग के इस फोन की कीमत ऐसे वक्त पर कम हुई है जब बाज़ार में Samsung Galaxy A71 को लाने की चर्चा गर्म है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को बीते साल भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन के दो वेरिएंट मार्केट हैं। ये 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए70एस इनफिनिटी यू डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन तीन रियर कैमरों से लैस है।
 

Samsung Galaxy A70s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस की कीमत भारत में 3,000 रुपये कम की गई है। फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पहले 28,999 रुपये में बिकता था। अब यह Samsung India ऑनलाइन स्टोर पर 25,999 रुपये में लिस्ट है। Samsung Galaxy A70s के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 27,999 रुपये हो गई है। इस वेरिएंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।  सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के अलावा हैंडसेट नई कीमत में Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध है।
Advertisement

संभव है कि Samsung ने गैलेक्सी ए71 को लॉन्च करने से पहले सैमसंग गैलेक्सी ए70एस का दाम करने का फैसला किया है। हमने इस संबंध में सैमसंग इंडिया को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A70s specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए70एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस की बैटरी 4,500 एमएएच की है और 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। इस डिपार्टमेंट यह फोन गैलेक्सी ए70 से बहुत अलग है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस तीन रियर कैमरों से लैस है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Samsung Galaxy A70s में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.