Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा

Samsung Galaxy A57 के 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €439 (लगभग 47,000 रुपये) तक हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2026 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A57 और Galaxy A37 के लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत लीक
  • Galaxy A57 में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले बताया गया है।
  • Galaxy A37 में Samsung Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 के लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है।

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 कंपनी के मिडरेंज फोन होंगे जो जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है। लेटेस्ट अपडेट से पता चलता है कि कंपनी दोनों ही मिडरेंज मॉडल्स की कीमत बढ़ाने जा रही है। Galaxy A57 के 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल्स से काफी बढ़ने वाली है। इसी तरह Galaxy A37 के 8 जीबी वेरिएंट की कीमत भी बढ़ने वाली है। दोनों फोन में 5000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 Price Leaked

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 के लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इनकी यूरोपियन कीमत का खुलासा किया है जो एक रिटेलर के माध्यम से लीक की गई है। Samsung Galaxy A57 के 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €439 (लगभग 47,000 रुपये) बताई गई है। फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट €539 (लगभग 57,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। 

Samsung Galaxy A37 का 8 जीबी रैम, 128 जीबी वेरिएंट €539 (लगभग 57,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। जबकि 8 जीबी रैम 256 जीबी वेरिएंट €609 (लगभग 65,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी इनकी कीमत €60 (लगभग 6000 रुपये) से बढ़ा सकती है। 

Galaxy A57 Specifications

Galaxy A57 में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। डिवाइस में Exynos 1680 चिपसेट आ सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। फोन में IP67 रेटिंग मिल सकती है। 

Advertisement

Galaxy A37 Specifications

सैमसंग के Galaxy A37 में Samsung Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। साथ में OIS सपोर्ट यहां दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी, 45W चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में Android 16 आधारित One UI 8.5 ओएस देखने को मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  2. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  3. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  4. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  5. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  6. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  7. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  8. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  9. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.