Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15R और Vivo X200 FE से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 08:32 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Vivo X200 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर आता है।

Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE

Photo Credit: Samsung/OnePlus/Vivo

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15R और Vivo X200 FE से हो रही है। Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Vivo X200 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A57 5G, OnePlus 15R और Vivo X200 FE के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE

कीमत
Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है। वहीं OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। जबकि Vivo X200 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। वहीं Vivo X200 FE में 6.31 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है। वहीं Vivo X200 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy A57 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है। जबकि OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है। वहीं Vivo X200 FE एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर काम करता है।

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy A57 5G में 5,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं OnePlus 15R में 7400mAh बैटरी है जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo X200 FE में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy A57 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। जबकि Vivo X200 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा है।

फ्रंट कैमरा
Samsung Galaxy A57 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं OnePlus 15R में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। जबकि Vivo X200 FE के रियर में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement
Samsung Galaxy A57 5G में जीपीएस, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। जबकि OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo X200 FE में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 2.5, ब्‍लूटूथ 5.4, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।

डाइमेंशन
Samsung Galaxy A57 5G की लंबाई 161.5 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 6.9 मिमी और वजन 179 ग्राम है। जबकि OnePlus 15R की लंबाई 163.41 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और 218 ग्राम है। वहीं Vivo X200 FE की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.83 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  2. Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!
  3. 5 एस्टरॉयड का पृथ्वी पर हमला, नासा की बड़े खतरे की घंटी!
  4. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  5. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  6. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
  7. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  9. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  10. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.