Samsung Galaxy A56 5G फोन 5000mAh बैटरी, Exynos चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च! भारत में लाइव हुआ सपोर्ट पेज

सपोर्ट पेज लिस्टिंग अपकमिंग सैमसंग डिवाइस के नाम की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन इससे यह कंफर्म होता है कि डिवाइस मार्केट में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 15:49 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर SM-A566E/DS और SM-A566B/DS का सपोर्ट पेज हुआ लाइव
  • इन्हें Samsung Galaxy A56 माना जा रहा है
  • समान मॉडल नंबर को पहले भी कई सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हो चुके हैं

Galaxy A55 (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा Samsung Galaxy A56

Samsung Galaxy A56 5G अब लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। लगातार एक के बाद एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने के बाद, अब स्मार्टफोन कथित तौर पर Samsung सपोर्ट पेज पर लिस्ट हुआ है। यहां स्मार्टफोन के मॉडल नेम की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन मॉडल नंबर वही है, जिसे पहले विभिन्न सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं। Samsung Galaxy A56 5G के 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh बैटरी से लैस होने की संभावना है। इसके अलावा, माना जा रहा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung के Exynos 1580 SoC पर काम करेगा, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। फोन Android 15-बेस्ड One UI से लैस हो सकता है, लेकिन अभी तक स्किन के वर्जन की जानकारी बाहर नहीं आई है।

मॉडल नंबर SM-A566E/DS और SM-A566B/DS के साथ एक Samsung स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव हुआ है। इसे Samsung Galaxy A56 5G माना जा रहा है, क्योंकि समान मॉडल नंबर के साथ इसे पहले भी कई सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हो चुके हैं। सपोर्ट पेज भारत और यूके के लिए सैमसंग वेबसाइट पर लाइव हुआ है, जिसे पहले MySmartPrice द्वारा स्पॉट किया गया था। मॉडल नंबर में मौजूद E और B अक्षर कथित तौर पर भारतीय और ग्लोबल वेरिएंट को दर्शाते हैं। वहीं, DS टैग इशारा देता है कि यह डुअल-सिम डिवाइस होगा। 

सपोर्ट पेज लिस्टिंग अपकमिंग सैमसंग डिवाइस के नाम की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन इससे यह कंफर्म होता है कि डिवाइस मार्केट में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इससे पहले, मॉडल नम्बर SM-A566E/DS को FCC सर्टिफिकेशन मिला था, जिससे पता चला था कि फोन में GSM, WCDMA, LTE FDD और 5G सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, इसमें कई 5G - n1, 3, 5, 7, 8, 20, 28, 38, 40, 41, 66, 77 और 78 शामिल होंगे। डिवाइस Bluetooth, NFC, GNSS, और Wi-Fi (802.11.b/g/n/a/ac/ax) जैसे बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन से लैस होगा। 
Advertisement

कुछ पुरानी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग और Geekbench टेस्टिंग की बात करें, तो अपकमिंग Galaxy A56 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4905mAh रेटेड बैटरी, यानी मोटे तौर पर 5000mAh बैटरी मिल सकती है। फोन के Exynos 1580 SoC के साथ आने की संभावना है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। फोन में रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। फ्रंट में फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें बेजल काफी पतले होंगे। फोन के टॉप राइट में 'Key Island' मिलने की भी संभावना है। इसके अलावा, माना जा रहा है कि यह Android 15-बेस्ड One UI पर चलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.