सैमसंग Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G की सेल Live : ढेरों ऑफर्स के साथ मिल रहे ये स्‍मार्टफोन, जानें पूरी डिटेल

इन ऑफर्स का लाभ कल रात यानी 24 मार्च 2023 की आधी रात लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2023 13:25 IST
ख़ास बातें
  • पिछले हफ्ते भारत में लॉन्‍च किए गए थे ये स्‍मार्टफोन्‍स
  • सैमसंग ने इनकी सेल को लाइव कर दिया है
  • ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं

भारत में Samsung Galaxy A54 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 38,999 रुपये है।

Photo Credit: Samsung

सैमसंग Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G स्‍मार्टफोन्‍स की सेल भारत में शुरू हो गई है। ये कंपनी के लेटेस्‍ट 5G स्‍मार्टफोन हैं, जिन्‍हें पिछले हफ्ते लॉन्‍च किया गया था। दोनों ही स्‍मार्टफोन मिड-प्रीमियम रेंज में आते हैं। सेल लाइव होने के बाद अब कंस्‍यूमर्स भारत में इन स्‍मार्टफोन्‍स को खरीद सकते हैं। खास यह है कि Samsung.com पर कंपनी ने एक लाइव कॉमर्स शुरू किया है। इस दौरान इन स्‍मार्टफोन्‍स की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 1299 रुपये का 25वॉट ट्रैवल अडेप्‍टर फ्री दिया जाएगा साथ ही 5999 रुपये कीमत वाले गैलेक्सी बड्स लाइव (Galaxy Buds Live) को सिर्फ 999 रुपये में खरीदने का भी ऑफर है।  

जानकारी के अनुसार, सैमसंग डॉटकॉम और कंपनी के पार्टनर स्टोर्स समेत बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्‍स से Galaxy A54 और Galaxy A34 की खरीदारी करने वाले ग्राहक ईएमआई फाइनेंसिंग ऑप्‍शंस का फायदा उठा सकते हैं। इन ऑफर्स का लाभ कल रात यानी 24 मार्च 2023 की आधी रात लिया जा सकता है। 

भारत में Samsung Galaxy A54 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 38,999 रुपये है। इसके 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 40,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम वॉयलेट कलर्स में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy A34 5G के 8GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और 8GB RAM+256GB वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये है। कंपनी ने इसे ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया है। 
 

Samsung Galaxy A54 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है और इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5000mAh बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A34 5G स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर Galaxy A54 5G के समान है। इसमें 6.6 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर फीचर के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो लेंस के साथ है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के समान विकल्प दिए गए हैं। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

2.4 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, IP67 rating
  • Bright and smooth display
  • Decent performance unit
  • Great battery life
  • Five years of software support
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Minor software lag
  • Low-light camera performance could have been better
  • No bundled charger
  • Waterdrop-style notch looks dated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.