50MP कैमरा, 5100mAh बैटरी के साथ जल्द दस्तक देगा Samsung Galaxy A54 5G!, लॉन्च से पहले जानें क्या होगा खास

मॉडल नंबर SM-A5460 वाला Samsung फोन जो 3C पर सामने आया है, वह आगामी Galaxy A54 5G है। लिस्टिंग से साफ होता है कि यह एक 5G सपोर्टिड फोन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A54 5G जल्द ही चीन में एंट्री कर सकता है।
  • मॉडल नंबर SM-A5460 वाला Samsung फोन जो 3C पर सामने आया है।
  • Samsung Galaxy A54 5G में 50MP कैमरा और 5100mAh बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy A53 5G में 6.50 इंच की डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy A54 5G जल्द ही चीन में एंट्री कर सकता है। यह डिवाइस चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया है, जिसे कई जानकारियां सामने आई हैं। लिस्टिंग से यह भी साफ होता है कि यह जल्द ही चीनी बाजार में दस्तक देने वाला है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

मॉडल नंबर SM-A5460 वाला Samsung फोन जो 3C पर सामने आया है, वह आगामी Galaxy A54 5G है। लिस्टिंग से साफ होता है कि यह एक 5G सपोर्टिड फोन है। यह भी पता चलता है कि फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Galaxy A53 के रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं है। इसलिए ऐसी उम्मीद है कि A54 इन-बॉक्स चार्जर के बिना आ सकता है।

Galaxy A5x सीरीज फोन को पहली बार 3C के डाटाबेस में नजर आने के दो महीने बाद जारी किया गया था। आपको बता दें कि A52 जनवरी 2021 में 3C में सामने आया और उसी साल मार्च में लॉन्च हो गया। जनवरी, 2022 में Galaxy A53 आया और मार्च में पेश किया गया। अब जबकि Galaxy A54 5G को नवंबर में 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया है तो ऐसा लगता है कि यह जनवरी 2023 तक लॉन्च हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A54 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy A54 5G में 5,100mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि अपने पुराने मॉडल से 100mAh ज्यादा हो सकती है। Galaxy A54 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है, जिसमें पहला 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। वहीं इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया जा सकता है। जो कि काफी हद तक डेप्थ सेंसर हो सकता है। A54 5G को चार साल तक ओएस का अपडेट मिल  सकता है। जैसा कि यह एंड्रॉयड 13 ओएस के साथ आता है तो यह एंड्रॉयड 17 ओएस तक जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  8. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  9. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  10. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.