25W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Samsung Galaxy A53! कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ फोन

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A53 फोन में 6.46 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल होगा। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर का होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 फरवरी 2022 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A53 फोन BIS वेबसाइट पर भी हो चुका है स्पॉट
  • TENAA लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन की मिली थी जानकारी
  • सैमसंग गैलेक्सी ए53 Exynos 1200 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन कथित रूप से थाईलैंड की National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) वेबसाइट और US Federal Communications Commission (FCC) प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के संकेत मिले हैं। इससे पहले यह फोन कई अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था, जिसमें Bluetooth SIG, चीन की TENAA, Bureau of Indian Standards (BIS) और Compulsory Certificate of China (3C) साइट्स शामिल थी। सैमसंग गैलेक्सी ए53 को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A52 का सक्सेसर होगा, जो कि मार्च 2021 में लॉन्च किया गया था।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, कथित Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन की NBTC लिस्टिंग की जानकारी टिप्सटर Mukul Sharma द्वारा ट्वीट पर दी गई है। इसमें एफसीसी लिस्टिंग की कुछ तस्वीरें भी शामिल है। दोनों प्लेटफॉर्म पर SM-A536E/DS मॉडल नंबर का स्मार्टफोन देखा गया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी ए53 का होगा। एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट से खुलासा होता है कि यह Samsung A सीरीज़ का फोन होगा, जो कि 5जी और NFC सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ इसमें 25 वॉट चार्जिंग अडैप्टर आएगा, जिसका मॉडल नंबर EP-TA800 होगा।
Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन इसी मॉडल नंबर के साथ BIS वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है, जिससे इसके भारत लॉन्च के भी संकेत मिलते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन की Bluetooth SIG लिस्टिंग में दो वेरिएंट्स देखे जा सकते हैं, जिनके मॉडल नंबर SM-A536B और SM-A536E है। इससे खुलासा होता है कि दोनों मॉडल्स ब्लूटूथ वी5.1 कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

कथित सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन के 3C सर्टिफिकेशन से मॉडल नंबर SM-A5360 के संकेत मिले हैं, जबकि गीकबेंच से मॉडल नंबर SM-A536U की जानकारी मिली है। इससे कई मॉडल्स का इशारा मिलता है। गीकबेंच लिस्टिंग से प्रतीत होता है कि फोन में ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 1200 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिल सकती है।  
Advertisement
 

Samsung Galaxy A53 5G specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.46 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल होगा।  यह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है। फ्रंट साइड में 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही 5000 एमएएच की बटैरी होगी।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.