Samsung Galaxy A51 में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Samsung Galaxy A51 में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। हैंडसेट 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 5 नवंबर 2019 14:27 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 के प्रोडक्शन का काम शुरू
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई
लॉन्च किए जाने से पहले Samsung Galaxy A51 के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए हैं। जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। गैलेक्सी ए51 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इस पर सैमसंग का वन यूआई भी होगा। बीते महीने गीकबेंच लिस्टिंग से सैमसंग गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 होने का पता चला था। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चला था कि स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A515F है।
 

Samsung Galaxy A51 specifications (rumoured)

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ड्रॉयडशाउट ब्लॉग के साथ साझेदारी में सैमसंग गैलेक्सी ए51 के स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यह फरवरी महीने में लॉन्च किए गए 6.4 इंच के फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। हैंडसेट 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

Samsung Galaxy A51 के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसका डिज़ाइन अगस्त महीने में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए50एस से मेल खाएगा।

जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 के प्रोडक्शन का काम ग्रेटर नोएडा स्थित सैमसंग की फैक्ट्री में तेजी से चल रहा है। यह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से लैस होगा।
Advertisement

टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी ए51 के प्रोसेसर के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन हाल ही में आई गीकबेंच लिस्टिंग में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का ज़िक्र था।

एक पुरानी रिपोर्ट में इस फोन में चार रियर कैमरे होने की जानकारी मिली थी। इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। हालांकि, पहले इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे की जगह 32 मेगापिक्सल का सेंसर होने की जानकारी मिली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.