Samsung Galaxy A51 5G, Samsung Galaxy A71 5G हुए लॉन्च, ये हैं खासियतें

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन के 4G LTE वेरिएंट पिछले कुछ समय से मार्केट में उपलब्ध हैं और अब कंपनी ने इनके 5G मॉडलों को अमेरिकी बाजार के लिए पेश किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 5G में अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है
  • दोनों फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हैं लैस
  • गैलेक्सी ए51 5जी, गैलेक्सी ए71 5जी में शामिल है होल-पंच डिस्प्ले

Samsung Galaxy A51 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है

Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन के 5G मॉडल अमेरिका में लॉन्च हो गए हैं। पिछले कुछ समय से इन दोनों फोन के 5G मॉडल की जानकारियां लीक हो रही थी और अब कंपनी ने आखिरकार इन्हें आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बता दें कि गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 दोनों स्मार्टफोन के 4G LTE वेरिएंट पिछले कुछ समय से मार्केट में उपलब्ध हैं और अब कंपनी ने 5G मॉडल को अमेरिकी बाजार के लिए पेश किया है। इन दोनों फोन के साथ कंपनी 5जी को मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में लाना चाहती है, जिससे ग्राहकों का एक बड़ा समुह तेज़ नेटवर्क स्पीड का लुत्फ उठा सके। सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी और सैमसंग गैलेक्सी ए71 5जी के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन 4जी मॉडल से मेल खाते हैं। हालांकि कंपनी ने इन्हें 5G मॉडल बनाने के लिए इनमें कुछ बदलाव भी किए हैं।
 

Samsung Galaxy A71 5G, Samsung Galaxy A51 5G Price

सैमसंग गैलेक्सी ए71 5जी की कीमत 599.99 डॉलर (लगभग 45,800 रुपये) से शुरू होती है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी की कीमत 499.99 डॉलर (लगभग 38,100 रुपये) से शुरू होती है। दोनों फोन अमेरिका में इस साल गर्मियों में उपलब्ध कराए जाएंगे। Samsung Galaxy A51 5G प्रिज़्म क्यूब ब्लैक, प्रिज़्म क्यूब व्हाइट और प्रिज़्म क्यूब पिंक कलर विकल्पों में बिक्री के लिए आएगा। Samsung Galaxy A71 5G प्रिज़्म क्यूब ब्लैक, प्रिज़्म क्यूब सिल्वर और प्रिज़्म क्यूब ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A71 5G, Samsung Galaxy A51 5G Specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए71 5जी में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (डुअल 2.2 गीगाहर्ट्ज़ कोर + हेक्सा 1.8 गीगाहर्ट्ज़ कोर) है। फिलहाल इस प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है। निश्चित तौर पर यह 4जी मॉडल के प्रोसेसर से अलग होगा, क्योंकि 4जी मॉडल के चिपसेट में 5जी सपोर्ट शामिल नहीं था। अनुमान लगाया जाए तो ऐसा हो सकता है कि सैमसंग इस फोन में मिड-रेंड 5जी प्रोसेसर Snapdragon 765G चिपसेट दे, लेकिन सैमसंग ने अभी तक इसकी जानकारी से पर्दा नहीं उठाया है। फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। 5जी मॉडल 1 टीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट करता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्टोरेज के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A71 5G पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ ही इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement

दूसरी ओर, Samsung Galaxy A51 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.-इंच सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट (डुअल 2.2 गीगाहर्ट्ज़ कोर + हेक्सा 1.8 गीगाहर्ट्ज़ कोर) है। यह 4जी मॉडल के विपरीत 8 जीबी रैम के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A51 5G पर भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ ही इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए51 5 जी में भी 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बता दें गैलेक्सी ए51 का 4जी मॉडल 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.