Samsung Galaxy A50s में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Samsung Galaxy A50s: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सैमसंग अपने गैलेक्सी ए50 के नए वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 10 जुलाई 2019 16:59 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए50एस के बेंचमार्क स्कोर गैलेक्सी ए50 से मिलते जुलते हैं
  • Samsung Galaxy A50s में हो सकता है 4 जीबी रैम
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं

Samsung Galaxy A50s में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सैमसंग अपने गैलेक्सी ए50 के नए वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के नए वेरिएंट को मार्केट में Samsung Galaxy A50s नाम से उतारा जा सकता है। सैमसंग ब्रांड के इस हैंडसेट को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में एक्सीनॉस 9610 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

गैलेक्सी ए50एस के बेंचमार्क स्कोर गैलेक्सी ए50 से काफी मिलते जुलते हैं। लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि फोन एंड्रॉयड पाई से लैस है फिलहाल फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन जैसे कि कैमरा हार्डवेयर, बैटरी क्षमता और स्टोरेज के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Samsung Galaxy A50s हुआ गीकबेंच पर लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के मॉडल नंबर SM-A507NF को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। यह गैलेक्सी ए50 के मॉडल नंबर SM-A505F का बेहतर अपग्रेड होगा। गैलेक्सी ए50एस की गीकबेंच लिस्टिंग को Nashville Chatter द्वारा स्पॉट किया गया था। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के डेटाबेस पर कुल तीन गैलेक्सी ए50एस की लिस्टिंग सामने आई हैं।

गैलेक्सी ए50एस की गीकबेंच लिस्टिंग से केवल इतना पता चला है कि यह फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और फोन में एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर है। इसी चिपसेट का इस्तेमाल गैलेक्सी ए50 में भी किया गया है। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम है जो इस बात का संकेत दे रहा है कि गैलेक्सी ए50एस में कोई प्रमुख अपग्रेड नहीं है। फोन ने सिंगल कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1,685 और 5,446 स्कोर किया है। गैलेक्सी ए50एस से संबंधित फिलहाल लीक या आधिकारिक टीज़र सामने नहीं आए है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.