Samsung Galaxy A36 5G, Galaxy A56 5G को मिला नया सर्टीफिकेशन, 45W चार्जिंग का खुलासा!

फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2025 18:19 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 45W फास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी।
  • Galaxy A56 में Exynos 1580 SoC आ सकता है।
  • दोनों स्मार्टफोन्स को फ्रांस वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर देखा जा चुका है।

Galaxy A56 में रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: Android Headlines

Samsung Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। हाल ही में दोनों स्मार्टफोन्स को फ्रांस वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर देखा गया था। अब ये दोनों स्मार्टफोन एक और सर्टीफिकेशन में नजर आए हैं जो संकेत देता है कि लॉन्च अब काफी नजदीक है। स्मार्टफोन्स को IECEE सर्टीफिकेशंस में देखा गया है। आइए जानते हैं यहां से स्मार्टफोन्स के बारे में क्या डिटेल्स पता चलते हैं। 

Samsung Galaxy A36 5G, Galaxy A56 5G फोन को IECEE सर्टीफिकेशन मिला है। लिस्टिंग में इनके मॉडल नम्बर्स कुछ इस प्रकार बताए (via) गए हैं- SM-A366B, SM-A336B/DS, SM-A366E, SM-A366E/DS, SM-A366U, SM-A366U1, SM-A366W, SM-S366V, और SM-A3660 मॉडल नम्बर। यहां पर मॉडल नम्बर में DS का नजर आना बताता है कि फोन में डुअल सिम का सपोर्ट होगा। 

Galaxy A36 5G के लिए यहां कंफर्म हो जाता है कि फोन में 10V 4.5A चार्जिंग सपोर्ट होगा। यानी संकेत मिलता है कि फोन में 45W फास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी। Galaxy A56 में भी 45W फास्ट चार्जिंग आने के संकेत हैं। वहीं इससे पहले फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आया था कि इसमें Exynos 1580 SoC होगा। फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है। 

Galaxy A56 में कंपनी रोचक डिजाइन दे सकती है। लीक्स के अनुसार, इसमें रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। फ्रंट में फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें बेजल काफी पतले होंगे। फोन के टॉप राइट में 'की आईलैंड' भी आने की संभावना है। फोन में Android 15 का सपोर्ट आ सकता है और यह One UI 7 पर रन कर सकता है। Galaxy A36 के बारे में भी कुछ जानकारी लीक्स में सामने आ चुकी है। फोन में कैमरा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें पुराने मॉडल से छोटा डिस्प्ले आ सकता है जो कि 6.64 इंच का हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.