64MP कैमरा, 8GB रैम वाला Samsung Galaxy A32 भारत में Rs 5 हजार हुआ सस्ता, Xiaomi और Oneplus को मिलेगी टक्कर!

फोन में MediaTek Helio G80 SoC दिया गया है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 19:34 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के इस पॉपुलर फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल सेंसर है
  • फोन का सक्सेसर मॉडल Galaxy A33 5G भी लॉन्च किया जा चुका है

Samsung Galaxy A32 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A32 को लॉन्च हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच फोन का सक्सेसर मॉडल Galaxy A33 5G भी लॉन्च किया जा चुका है। अब आखिरकार, भारत में Samsung Galaxy A32 की कीमत में कटौती की गई है। फोन के दोनों ही कॉन्फिग्रेशन में कीमत को कम किया गया है। 2021 में Galaxy A32 को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। उसके बाद फोन का 8GB वेरिएंट भी साल के आखिर तक पेश किया गया। 
 

Samsung Galaxy A32 की भारत में नई कीमत

Samsung Galaxy A32 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 18,500 रुपये हो गई है जिसे Amazon से खरीदा जा सकता है। हालांकि कीमत सैलर पर भी निर्भर करती है। इसके अलावा, फोन के 8GB वेरिएंट की कीमत, सैलर के आधार पर, 18,750 हो गई है। पिछले साल 8GB रैम वाले वेरिएंट को 23,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy A32 के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A32 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में MediaTek Helio G80 SoC दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 आधारित One UI 3.1 पर ऑपरेट करता है।

सैमसंग के इस पॉपुलर फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल सेंसर है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग फीचर है। 8.4mm की मोटाई के साथ फोन का डिजाइन काफी स्लिम है और इसका वजन 184 ग्राम है। डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करने वाला यह फोन 1TB तक (माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से) स्टोरेज के साथ आता है। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac और Bluetooth v5.0 का सपोर्ट दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.