Samsung Galaxy A30s को Android 10 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A30s में Android 10 अपडेट को फिलहाल, अफगानिस्तान, इराक, लाओस, लीबिया, फिलीपींस, मलेशिया, रूस, ताइवान, थाईलैंड, वियतनाम और यूएई में लाइव किया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2020 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30s सितंबर 2019 में हुआ था लॉन्च
  • एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च हुआ था सैमसंग गैलेक्सी ए30एस
  • अब फोन को मिल गया है नया Android 10 पर आधारित One UI 2.0

Samsung Galaxy A30s की भारत में कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है

Samsung ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A30s के लिए Android 10 जारी कर दिया है। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस फोन पिछले साल लॉन्च किया था। उस समय यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता था। अब इस फोन को एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 अपडेट मिलने की खबर है। यद आप गैलेक्सी ए30एस फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपके फोन में भी यह लेटेस्ट अपडेट ओवर द एयर (OTA) तरीके से प्राप्त हो सकता है।

SamMobile की रिपोर्ट की मानें, तो Samsung Galaxy A30s को यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न A307FNXXU2BTD1 के साथ मिलना शुरू हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अपडेट को पिछले हफ्ते से ही रोल-आउट कर दिया गया है। यह नया अपडेट न केवल सैमसंग फोन को नए OneUI 2.0 पर अपडेट करता है, बल्कि यह फोन की सिक्योरिटी को मार्च 2020 पैच के साथ बढ़ाता भी है। इस अपडेट को फिलहाल, अफगानिस्तान, इराक, लाओस, लीबिया, फिलीपींस, मलेशिया, रूस, ताइवान, थाईलैंड, वियतनाम और यूएई के लिए जारी किया गया है। यह अपडेट भारत में कब रोल-आउट होगा, इस बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।
Advertisement

नए सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज़ 1.5 जीबी है। यह नया वन यूआई 2.0 अपडेट सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में नए फीचर्स लेकर आएगा। इन नए फीचर्स में नेविगेशन गेस्चर, स्मूथ एनिमेशन, नए आइकन इत्यादि शामिल है।

सैमसंग ने इस अपडेट को फेज़ में रोल-आउट किया है, जिस वजह से यह अपडेट फिलहाल कुछ ही देशों में उपलब्ध होगा। संभावना है कि आपको इस अपडेट की नोटिफिकेशन मिले, लेकिन इसके अलावा भी आप मैनुअली इस सॉफ्टवेयर अपडेट को अपने फोन में चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने गैलेक्सी ए30एस के सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A30s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.