Samsung Galaxy A30 के स्पेसिफिकेशन लीक

ऐसा लगता है कि Samsung स्मार्टफोन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कोई मौका नहीं चूकना चाहती। कंपनी अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
गगन गुप्ता, अपडेटेड: 21 जनवरी 2019 14:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा Samsung Galaxy A30
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 4 जीबी रैम होने का पता चला
ऐसा लगता है कि Samsung स्मार्टफोन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कोई मौका नहीं चूकना चाहती। कंपनी अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। अब Samsung Galaxy A30 के बारे में जानकारी सामने आई है। गीकबेंच ब्राउज़र लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए30 हैंडसेट में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा। स्पेसिफिकेशन यह भी इशारा करते हैं कि Samsung की किफायती दाम में मजबूत हार्डवेयर वाला डिवाइस लाने की योजना है।
 
गीकबेंच लिस्टिंग से SM-A305F मॉडल नंबर वाले फोन के बारे में जानकारी सामने आई है। इस फोन को Samsung Galaxy A30 के नाम से लाए जाने की उम्मीद है। यह गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन नहीं है, लेकिन इसके कुछ स्पेसिफिकेशन बेहद ही रोचक हैं। इसमें Exynos 7885 प्रोसेसर होगा, जो Samsung Galaxy A8 और Samsung Galaxy A8+ स्मार्टफोन का हिस्सा रहा है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे। बेंचमार्क लिस्टिंग में एंड्रॉयड 9.0 पाई का ज़िक्र है। इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी SamMobile ने दी।
Advertisement
 

पहले जानकारी सामने आई थी कि Samsung Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों ही वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ आएंगे।

एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि 2019 की पहली छमाही Samsung Galaxy A सीरीज़ के 9 हैंडसेट मार्केट में उतारे जाएंगे। ये मॉडल नंबर SM-A105, SM-A202, SM-A205, SM-A260, SM-A305, SM-A405, SM-A505, SM-A705 और SM-A905 होंगे। सैमसंग इन मॉडल को भारतीय मार्केट में लाएगी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग अगले महीने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से ठीक पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 को लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A30, MWC 2019, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.