5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A22s 5G फोन लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन्स..

नए Samsung Galaxy A22s 5G फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इसमें मिंट, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22s 5G में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है
  • 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए22एस फोन
  • फोन में मिलताा है 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

मिंट, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा Samsung Galaxy A22s 5G फोन

Samsung Galaxy A22s 5G स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Samsung Galaxy A22 5G का रीबैज्ड वर्ज़न है, जिसे इस साल भारत में जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए22एस 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ए22एस 5जी फोन में 6.6 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है और इसका सेल्फी कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है।
 

Samsung Galaxy A22s 5G price, sale

नए Samsung Galaxy A22s 5G फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इसमें मिंट, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A22s 5G specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए22एस स्मार्टफोन Android आधारित One UI पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB तक रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी व 128 जीबी है, लेकिन स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का डायमेंशन 167.2x76.4x9.0mm और भार 203 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.