Samsung Galaxy A21s के डिज़ाइन की मिली झलक, स्पेसिफिकेशन भी लीक

Samsung Galaxy A21s के लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें ऊपर दायें कोने में होल-पंच सेल्फी कैमरा होगा और नीचे पतली चिन होगी।

Samsung Galaxy A21s के डिज़ाइन की मिली झलक, स्पेसिफिकेशन भी लीक

Samsung Galaxy A21s का लीक हुआ डिज़ाइन Galaxy A21 से काफी मेल खाता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21s का डिज़ाइन Galaxy A21 से खाता है मेल
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी के भी मिल चुके हैं संकेत
  • जल्द लॉन्च हो सकता है सैमसंग का आगामी गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A21s पिछले दो हफ्तों से खबरों में है और अब फोन का एक नया लीक सामने आया है। इस बार फोन का एक इमेज रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) ऑनलाइन लीक हो गया है। रेंडर में फोन का फ्रंट पैनल दिखता है, जो पिछले महीने लॉन्च हुए Galaxy A21 स्मार्टफोन के समान दिखता है। तस्वीर के साथ ही लेटेस्ट लीक में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन जैसे कि 6.5-इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम के बारे में भी जानकारी मिलती है।
 

Samsung Galaxy A21s image render leak

लीक किए गए रेंडर और स्पेसिफिकेशन टिपस्टर सुधांशु अंबोरे द्वारा साझा किए गए हैं। टिप्सटर के ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें ऊपर दायें कोने में होल-पंच सेल्फी कैमरा होगा और नीचे पतली चिन होगी। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को आगामी सैमसंग फोन में दायीं ओर सेट किया जाएगा। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि टिप्सटर द्वारा साझा की गई तस्वीर में गैलेक्सी ए21एस फोन काफी हद तक गैलेक्सी ए21 की तरह ही दिखता है । ऐसा प्रतित होता है कि दोनों स्मार्टफोन में केवल वॉल्यूम बटन के डिज़ाइन का अंतर होगा।

याद दिला दें कि हाल ही में Galaxy A21s का कथित प्रोमो वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया था, जिसमें स्मार्टफोन में “Live Camera” फीचर होने का पता चला था। बताया गया है कि यह फीचर यूज़र्स को Facebook, Instagram व YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव वीडियो पोस्ट करने की सुविधा देगा। इसके अलावा इससे पहले एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट में 5,000 एमएएच बैटरी दिए जाने का भी दावा किया जा चुका है।
 

Samsung Galaxy A21s specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक हो चुके हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 6.55 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है, जो होल-पंच कटआउट के अंदर सेट होगा।


Samsung Galaxy A21s में 5,000 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा किया गया है। दावा है कि इस फोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। हालिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, एनएफसी, डुअल-सिम, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »