Samsung Galaxy A21s लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी हैं खासियत

Samsung Galaxy A21s की कीमत यूनाइटेड किंगडम में GBP 179 (करीब 16,500 रुपये) है। फोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 15 मई 2020 19:28 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Samsung Galaxy A21s में
  • Samsung Galaxy A21s में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज
  • 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में
Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन को लंदन में लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग ब्रांड का यह फोन पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में था। अब Samsung ने इस हैंडसेट से पर्दा उठा लिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट Samsung के इनफिनिटी ओ डिस्प्ले, क्वाड कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। सैमसंग के इस मिड-रेंज फोन में डॉल्बी एटमस ऑडियो है। फोन को अभी भारत लाए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

Samsung Galaxy A21s sale, price

Samsung Galaxy A21s की कीमत यूनाइटेड किंगडम में GBP 179 (करीब 16,500 रुपये) है। फोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंग में मिलेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A21s specifications

सैमसंग के गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।

Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन का डाइमेंशन 75.3 x 163.6 x 8.9 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.