Samsung Galaxy A21s का नया मॉडल लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy A21s के नए मॉडल का एक अतिरिक्त सिल्वर कलर मॉडल भी होगा। पहले से यह फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है
  • स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है Samsung Galaxy A21s में
Samsung Galaxy A21s का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में उतारा गया है। Samsung ने पहले इस फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल लॉन्च किया था। नए सैमसंग गैलेक्सी ए21एस मॉडल ज्यादा रैम और स्टोरेज के अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल वाले ही हैं। अहम फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए21एस 5,000 एमएएच बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में आपको होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
 

Samsung Galaxy A21s 6GB RAM + 128GB storage model price in India, sale

नए सैमसंग गैलेक्सी ए21एस मॉडल में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 17,499 रुपये है। नए मॉडल की सेल 10 अक्टूबर से सैमसंग की वेबसाइट, नामी ऑनलाइन पोर्टल, रिटेल स्टोर्स और सैमसंग ओपेरा हाउस में शुरू होगी।

Samsung Galaxy A21s के नए मॉडल का एक अतिरिक्त सिल्वर कलर मॉडल भी होगा। पहले से यह फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। ग्राहक 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,499 रुपये में खरीद पाएंगे। इन मॉडल की कीमत हाल ही में कम हुई थी। ये ब्लू, ब्लैक और व्हाइट रंग में मिलते हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A21s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।

Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन का डाइमेंशन 75.3 x 163.6 x 8.9 मिलीमीटर है और भार 191 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.