Samsung Galaxy A20s को मिला यह अहम सर्टिफिकेशन, लॉन्च से बहुत दूर नहीं

इंटरनेट पर Samsung Galaxy A20s के डिज़ाइन या स्पेसिफिकेशन लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 अगस्त 2019 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A20s को कुछ दिन पहले वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन मिला
  • फोन को ब्लूटूथ 4.2 के साथ लिस्ट किया गया है
  • गैलेक्सी ए20 की तरह गैलेक्सी ए20एस भी बजट सेगमेंट का फोन होगा

Samsung Galaxy A20 का अपग्रेड होगा सैमसंग गैलेक्सी ए20एस

Samsung इन दिनों अपनी लोकप्रिय गैलेक्सी एम और गैलेक्सी ए सीरीज़ के हैंडसेट को नए अवतार में पेश कर रही है। इनमें से एक हैंडसेट Samsung Galaxy A20s भी है जिसे ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन मिला है। यह इशारा है कि फोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। नाम से ही साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी ए20एस इस साल अप्रैल में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए20 का अपग्रेड होगा। अभी तक इंटरनेट पर गैलेक्सी ए20एस के डिज़ाइन या स्पेसिफिकेशन लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन नाम से साफ है कि गैलेक्सी ए20 की तरह इस फोन के भी स्पेसिफिकेशन बजट सेगमेंट वाले होंगे।

गैलेक्सी ए20एस की ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी नैशविले चैटर द्वारा दी गई। फोन का मॉडल नंबर एसएम ए207 है। इसके साथ गैलेक्सी एस20एस के कुछ और वेरिएंट भी SM-A207F और SM-A207M मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किए गए थे। यह इशारा है कि फोन कई मार्केट में उतारा जा सकता है।

 

गौर करने वाली बात है कि ब्लूटूथ एसआईजी डेटाबेस पर SM-A207F-DS मॉडल नंबर के साथ एक वेरिएंट लिस्ट हुआ था। सैमसंग फोन के मॉडल नंबर में डीएस का इस्तेमाल डुअल सिम के लिए होता रहा है। यानी यह फोन डुअल सिम सपोर्ट वाला है। फोन मल्टी बैंड जीएसएम, डब्ल्यूसीडीएमए और एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए फोन को ब्लूटूथ 4.2 के साथ लिस्ट किया गया है। यानी यह फोन बजट सेगमेंट का ही है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि Samsung Galaxy A20s को कुछ दिन पहले वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन मिला था। इस फोन का मॉडल नंबर SM-A207F/DS था। इस डेटाबेस पर फोन को एंड्रॉयड पाई के साथ लिस्ट किया गया था। वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi b/g/n और Wi-Fi Direct दिया गया है। फिलहाल, सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए20एस को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

बीते हफ्ते ही Samsung ने गैलेक्सी ए30एस और गैलेक्सी ए50एस को भी लॉन्च किया था। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन रियर कैमरे के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.