Samsung Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Galaxy A25 एक 5जी स्‍मार्टफोन है, जबकि Galaxy A15 को 4जी और 5जी कनेक्टिविटी से पैक किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 14:18 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने ए सीरीज में लॉन्‍च किए 3 स्‍मार्टफोन
  • इन्‍हें वियतनाम में लॉन्‍च किया गया है
  • तीनों ही स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलते हैं

तीनों ही स्‍मार्टफोन्‍स में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Photo Credit: Samsung

सैमसंग (Samsung) ने उसकी A सीरीज में तीन नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं। Galaxy A15 और Galaxy A25 को वियतनाम में लाया गया है। Galaxy A25 एक 5जी स्‍मार्टफोन है, जबकि Galaxy A15 को 4जी और 5जी कनेक्टिविटी से पैक किया गया है। तीनों ही फोन्‍स में सैमसंग का आईलैंड फीचर दिया गया है। यह फीचर फोन के राउंडेड एजेज के साथ तालमेल बैठाकर एक शानदार डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है। तीनों ही फोन ऐसे डिजाइन किए गए हैं कि हाथ पर आसानी से ग्रिप बना लेते हैं।  
 

Samsung Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G, Galaxy A25 5G price

सबसे पहले बात इन स्‍मार्टफोन्‍स के प्राइस की। Galaxy A15 4G के बेस मॉडल के दाम VND 4,990,000 (लगभग 17,140 रुपये) हैं। Galaxy A15 5G के बेस मॉडल के दाम VND 6,290,000 (लगभग 21,605 रुपये) हैं। Galaxy A25 5G के बेस मॉडल के दाम VND 6,590,000 (लगभग 22,636 रुपये) हैं। इन स्‍मार्टफोन्‍स को पर्सनैलिटी येलो, फैंटेसी ब्लू, ऑप्टिमिस्टिक ब्लू और ब्‍लैक कलर्स में लिया जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G, Galaxy A25 5G specs

सबसे पहले बात Samsung Galaxy A15 4G और Galaxy A15 5G की। ये दोनों ही फोन एक जैसे फीचर्स से पैक हैं। बड़ा फर्क है प्रोसेसर का, जिसकी वजह से 5जी और 4जी कनेक्टिविटी का फर्क इन फोन्‍स में है। Samsung Galaxy A15 4G में मीडियाटेक का हीलियाे G99 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy A15 5G में मीडियाटेक का ही Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर मिलता है। दोनों फोन्‍स में 8जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। 

6.5 इंच का सुपर एमोलेड इन्फिनिटी U नॉच डिस्प्ले इन फोन्‍स में है। 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। 
सेल्‍फी कैमरा 13 एमपी का है। रियर में दो और कैमरे हैं, जिससे ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा फोन बन जाते हैं। दोनों फोन्‍स में 5000 एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंड्रॉयड 14 पर चलने वाले इन फोन्‍स में वन यूआई 6.0 की लेयर है। 

बात करें Galaxy A25 5G की तो इसमें 6.5 इंच का S AMOLED इन्फिनिटी U नॉच डिस्प्ले है। इस फोन में भी 50 एमपी का मेन कैमरा है साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 13 एमपी का है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन भी एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  3. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  2. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  3. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  4. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  6. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  7. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  9. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  10. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.