50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Samsung Galaxy A14!, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

Samsung भारत में जल्द ही नया Galaxy A Series स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A14 मॉडल हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 16:53 IST
ख़ास बातें
  • भारत में जल्द ही नया Galaxy A Series स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है।
  • Samsung Galaxy A14 के कैमरा की जानकारी लीक हो गई है।
  • लॉन्च से पहले ही यह पता चला कि Samsung Galaxy A14 में कैसी बैटरी मिलेगी।

Photo Credit: GalaxyClub

Samsung भारत में जल्द ही नया Galaxy A Series स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A14 मॉडल हो सकता है, जिसका कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशंस हाल ही में लॉन्च होने से पहले लीक हो गए हैं। आइए सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह जानकारी गैलेक्सीक्लब की एक रिपोर्ट से आई है, जिसमें Galaxy A14 के ये स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। इससे पहले भी सैमसंग के स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग पर नजर आने की जानकारी मिली थी। अब नई रिपोर्ट से साफ होता है कि Galaxy A14 में रियर की ओर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। पुरानी जनरेशन के Galaxy A13 में रियर की ओर एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया, जिसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर था।

ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी उसी सेंसर के साथ नए मॉडल को लाएगी। हालांकि ऐसा लग रहा है कि Samsung इस बार इनमें से एक रियर कैमरा सेंसर नहीं दे रहा है। लीक हुए रेंडर सिर्फ ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल को ही दर्शाते हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि Galaxy A14 में 5,000mAh की बड़ा बैटरी मिलेगी, जिसका मॉडल नंबर EB-BA146ABY होगा। यानी कि बैटरी एक और ऐसी चीज है, जिसमें कोई बदलाव नहीं देखा गया।

आपको बता दें कि आगामी फोन में एक 13 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी पेश मिलेगा जो Galaxy A13 मॉडल के 8 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर से अपग्रेड है। अब तक हमे पता चला है उसके हिसाब से Galaxy A14 में MediaTek Helio G80 SoC के साथ Mali G52 GPU भी दिया गया है। यह चिपसेट काफी पुराना है। इसे 4GB RAM के साथ जोड़ा जाएगा। RAM के मामले में इसमें एक 6GB RAM वेरिएंट भी हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 13 OS पर बेस्ड One UI 5 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.