50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A14 5G पेश, जानें क्या कुछ है खास

कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G की यूएस में कीमत $200 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 16,542 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने Samsung Galaxy A14 5G की घोषणा की है।
  • Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A14 5G की यूएस में कीमत $200 डॉलर करीबन 16,542 रुपये है।

Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Samsung Galaxy A14 5G की घोषणा की है। बीते कुछ महीनों में इस फोन को लेकर काफी अफवाहें सामने आई हैं। यह फोन मौजूदा Galaxy A13 5G का सक्सेसर है। सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी में FHD+ रेजॉल्यूशन और एक बेहतर 13MP सेल्फी कैमरा भी है। आइए सैमसंग के इस स्मार्टफोन के फीचरस और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Samsung Galaxy A14 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G की यूएस में कीमत $200 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 16,542 रुपये तय की गई है। यह फोन 12 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Galaxy A14 5G यूरोप के कुछ हिस्सों में भी आ रहा है। Samsung का कहना है कि यह आने वाले महीनों में स्पेन में उपलब्ध होगा। मगर वहां पर कीमत के बारे में कोई  घोषणा नहीं हुई है।
 

Samsung Galaxy A14 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो सैमसंग का यह फोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5 के साथ आता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ब्लैक, लाइट ग्रीन, डार्क रेड और सिल्वर कलर्स में मिलता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.