5000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला फोन ला रही है Samsung, जानें कब होगा लॉन्‍च!

कहा जाता है कि यह स्‍मार्टफोन Android 13 पर बेस्‍ड One UI 5.0 के साथ शिप किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 18:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन का सपोर्ट पेज हुआ लाइव
  • जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च हो सकता है यह स्‍मार्टफोन
  • सपोर्ट पेज में फोन के बारे में कोई डिटेल नहीं दी गई है

यह स्‍मार्टफोन Exynos प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि कौन सा प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy A14 5G स्‍मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। हालांकि अभी लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन गैलेक्सी A14 5G के डिजाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी पहले ही मिल गई है। हाल ही में FCC लिस्टिंग के जरिए इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपिसिटी का पता चला है। कहा जा रहा है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार Galaxy A14 5G में 5000mAh की बैटरी हो सकती है। ‘सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी' को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। हालांकि सपोर्ट पेज में फोन के बारे में कोई डिटेल नहीं दी गई है। सिर्फ इतना पता चलता है कि यह स्‍मार्टफोन जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement

इससे पहले कुछ अफवाहों में यह जानकारी मिली थी कि फोन फुल-एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच के LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कहा जाता है कि यह स्‍मार्टफोन Android 13 पर बेस्‍ड One UI 5.0 के साथ शिप किया जा सकता है। इस स्‍मार्टफोन में बैक साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

कहा जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन Exynos प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि कौन सा प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। एक अन्‍य रिपोर्ट में यह कहा गया है कि फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस बीच, एक अन्य स्‍मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M04 (Samsung Galaxy M04) को हाल ही में Google Play कंसोल के साथ-साथ ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और गीकबेंच सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा गया था। कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी M04, गैलेक्सी M03 का सक्‍सेसर हो सकता है। यह मीडियाटेक एमटी6765 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 12 और 3जीबी रैम के साथ आ सकता है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.