Samsung Galaxy A14 4G हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Samsung Galaxy A14 4G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने Samsung Galaxy A14 4G को मलेशिया में पेश किया है।
  • Galaxy A14 4G में 6.6 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Galaxy A14 4G में 2.0GHz ऑक्टा कोर चिपसेट दिया गया है।

Samsung Galaxy A14 4G में 6.6 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung ने Samsung Galaxy A14 4G को मलेशिया में पेश किया है। बीते महीने पहले कंपनी ने Galaxy A14 5G को कई अन्य बाजारों में उतारा था। यूएस में इसका Dimensity 700 वेरिएंट पेश किया गया था और अन्य बाजारों में Exynos 1330 वेरिएंट पेश किया गया था। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy A14 4G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Galaxy A14 4G की कीमत का खुलास होना अभी बाकि है। यह फोन Samsung मलेशिया की ऑफिशियल साइट पर लिस्टेड है। यह फोन ब्लैक, सिल्वर, ग्रीन और डार्क रेड जैसे चार कलर ऑप्शन में आएगा। ऐसी उम्मीद है कि यह फोन आने वाले दिनों में अन्य देशों में भी उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy A14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Galaxy A14 4G में 6.6 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Samsung Malaysia के साइट के मुताबिक, Galaxy A14 4G में 2.0GHz ऑक्टा कोर चिपसेट दिया गया है। हालांकि रिपोर्ट्स से खुलासा होता है कि इसमें Helio G80 चिपसेट होगा। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5 काम कराता है। कंपनी ने A14 में 15 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 167.7mm, चौड़ाई 78mm, मोटाई 9.1mm और वजन 201 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.