50MP कैमरा और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Samsung Galaxy A13 5G! कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन की कीमत $249 (लगभग 18,600 रुपये) होगी। इसके अलावा, अन्य स्पेसिफिकेशन के लिहाज से यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से 2.8x तेज़ होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 नवंबर 2021 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 5G में मिल सकते हैं तीन कॉन्फिग्रेशन
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी
  • लॉन्च के साथ Samsung का सस्ता 5G फोन होगा गैलेक्सी ए13 5जी
Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हो गए हैं। यह कथित स्मार्टफोन इससे पहले भी कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुके हैं। खबरों की मानें, तो यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। यह तीन कैमरा एक के नीचे एक स्थित होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी को लेकर सामने आई लेटेस्ट लीक के अनुसार, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5जी प्रोसेसर से लैस होगा और इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

टिप्सटर Anthony (@TheGalox) का दावा है कि Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन की कीमत $249 (लगभग 18,600 रुपये) होगी। इसके अलावा, अन्य स्पेसिफिकेशन के लिहाज से यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से 2.8x तेज़ होगा। यह प्रोसेसर Samsung Galaxy A12 फोन में दिया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन में कथित रूप से 6.48 इंच फुल-एचडी + एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में दस्तक दे सकता है 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प।

आपको बता दें, यह फोन गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग में दिखा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन Android 11 पर काम करेगा। कहा जा रहा है कि लॉन्च के बाद यह सैमसंग का सबसे सस्ता 5जी फोन होगा। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी की कीमत 15,000 रुपये के आसपास होगी, जो कि Galaxy A22 5G से कम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.