Samsung Galaxy A12 5G का होगा कुछ ऐसा डिज़ाइन, केस रेंडर लीक

इस रेंडर से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए12 5जी फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें 3.3mm हेडफोन जैक के साथ निचले हिस्से पर यूएसबी-टाइप सी पोर्ट लाउडस्पीकर ग्रील के साथ स्थित होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 नवंबर 2020 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 5G फोन 4जी वेरिएंट में भी देगा दस्तक
  • फोन के लीक कवर से फोन के डिज़ाइन की मिली जानकारी
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 5जी में मिल सकता है 3.5mm हेडफोन जैक

Samsung Galaxy A12 5G का डिज़ाइन Galaxy A42 5G के समान ही हो सकता है

Samsung Galaxy A12 5G का केस रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है, जो कि नए मॉडल की मौजदगी की ओर इशारा करता है। यह रेंडर्स वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और साथ ही नए सैमसंग फोन में मौजूद क्वाड रियर कैमरा सेटअप की ओर संकेत देते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए12 5जी को देखकर लग रहा है कि इसका डिज़ाइन सितंबर महीने में पेश हुए Galaxy A42 5G जैसा ही होगा। अब-तक सामने आ चुकी लीक से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि Galaxy A12 के 4जी वेरिएंट पर काम चल रहा है। इस मॉडल में मीडियोटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जाएगी।  

टेक लीक फोकस वेबसाइट SlashLeaks ने कथित Samsung Galaxy A12 5G के केस के कुछ रेंडर्स साझा किए हैं। इन रेंडर्स से संकेत मिलते हैं कि यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल से लैस होगा, जिसमें चार कैमरा सेंसर्स मौजूद होंगे। कैमरा मॉड्यूल में कैमरा सेंसर्स के साथ LED फ्लैश भी स्थित होगा।
Advertisement

इस रेंडर से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए12 5जी फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें 3.3mm हेडफोन जैक के साथ निचले हिस्से पर यूएसबी-टाइप सी पोर्ट लाउडस्पीकर ग्रील के साथ स्थित होगा।
 

प्रतीत होता है कि Samsung ने गैलेक्सी ए12 5जी फोन को डिज़ाइन करने के लिए कुछ एस्थेटिक्स Galaxy A42 5G फोन से लिए हैं। अघोषित गैलेक्सी ए12 5जी फोन में कुछ डिज़ाइन समानताएं Galaxy M12 जैसी भी हैं, जो कि हाल में लीक रेंडर्स के माध्यम से ऑनलाइन सामने आया है।
Advertisement

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि डिज़ाइन के मामले में गैलेक्सी ए12 के 4जी वेरिएंट में कुछ बदलाव होंगे या नहीं। 4 जी वेरिएंट को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि इस फोन का मॉडल नंबर SM-A125F है, जो कि हाल ही में Samsung की आधिकारिक Russian वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए12 4जी फोन हाल ही में गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन Android 10 पर चलेगा और इसमें 3 जीबी रैम दिया जाएगा। गैलेक्सी ए12 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P35 (MT6765) प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन कथित रूप से 32  और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ दस्तक देगा। गैलेक्सी ए12 में बिल्कुल अपने पुराने वर्ज़न की तरह LCD डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है, बिल्कुल इसके पिछले वर्ज़न Galaxy A11 की तरह।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.