Samsung Galaxy A11 में ट्रिपल रियर कैमरा और Android 10 होने का दावा, और भी जानकारी लीक

Samsung Galaxy A11 के एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई के साथ आने का दावा है। फोन मौजूदा गैलेक्सी ए11 और गैलेक्सी ए11एस का अपग्रेड होगा और इन स्मार्टफोन की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 29 फरवरी 2020 12:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A11 में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जा सकती है
  • फोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई दिए जाने का दावा
  • गैलेक्सी ए11 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ लॉन्च हो सकता है

Samsung Galaxy A11 की भारत में कीमत 10,000 रुपये के आसपास हो सकती है

Samsung Galaxy A11 दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज का आगामी बजट स्मार्टफोन है। पिछले साल के आखिर से फोन को लेकर कई लीक्स आ चुकी है। 2020 में कंपनी हर महीने गैलेक्सी ए और एम सीरीज़ में नए स्मार्टफोन जोड़ रही है। इस साल सैमसंग इस सीरीज़ में अभी तक Galaxy A71 और Galaxy A51 जोड़ चुकी है और अब गैलेक्सी ए11 को लेकर सामने आ रही रिपोर्टों को देख कर लग रहा है कि यह सैमसंग बजट फोन भी जल्द ही लॉन्च होने वाला है। फोन की लेटेस्ट रिपोर्ट में आगामी बजट स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।
 

Samsung Galaxy A11 specifications (Expected)

टिपस्टर ईशान अग्रवाल का हवाला देते हुए 91Mobiles की एक रिपोर्ट ने सैमसंग गैलेक्सी ए11 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक की है। रिपोर्ट का दावा है कि गैलेक्सी ए11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई के साथ आएगा। यह भी कहा जा रहा है कि गैलेक्सी ए11 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का होगा। दो अन्य सेंसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A11 का फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा।
Advertisement

इससे पहले सामने आई लीक ने इशारा दिया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए11 में पॉली कार्बोनेट बॉडी होगी और यह 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन  को पहले एक लीक में देखा जा चुका है, जिसमें Samsung Galaxy A11 का रियर पैनल डिज़ाइन देखने को मिला था। इसमें फोन की बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा गया था और साथ ही पीछे किसी प्रकार का फिंगरप्रिंट का शामिल ना होना फोन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने की ओर इशारा कर रहा था।

इसके अलावा एक अन्य लीक ने गैलेक्सी ए11 होल-पंच डिस्प्ले शामिल होने का दावा भी किया है। जनवरी में सामने आई एक यूएस एफसीसी लिस्टिंग ने Samsung Galaxy A11 में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल होने का इशारा दिया था।
 

Samsung Galaxy A11 price in India (Expected)

लेटेस्ट रिपोर्ट में गैलेक्सी ए11 की भारत में कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यदि हम सीरीज़ के पिछले स्मार्टफोन- गैलेक्सी ए10 और गैलेक्सी ए10एस की कीमत को देखें तो ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि सैमसंग का यह आगामी बजट फोन भारत में 10,000 रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.