Samsung Galaxy A10s के 3 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री शुरू

Samsung Galaxy A10s में दो रियर कैमरे और 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए10एस की अहम खासियतों में इसकी 4,000 एमएएच बैटरी भी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 सितंबर 2019 17:53 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए10एस के नए वेरिएंट का दाम 10,499 रुपये है
  • गैलेक्सी ए10एस के 2 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट की बिक्री पहले हुई थी शुरू
  • Samsung Galaxy A10s वाकई में गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड है
Samsung Galaxy A10s के 3 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। साफ है कि कंपनी त्योहारी सीज़न से पहले मार्केट में ग्राहकों के लिए एक और विकल्प उपलब्ध कराना चाहती है। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ने कुछ हफ्ते पहले ही सैमसंग गैलेक्सी ए10एस के 2 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में उपलब्ध कराया था। गैलेक्सी ए10एस को अगस्त महीने में सैमसंग गैलेक्सी ए10 के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया था। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A10s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। सैमसंग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि फोन की सेल रिटेल स्टोर्स, सैमसंग इंडिया ई-शॉप, सैमसंग ओपेरा हाउस और नामी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए शुरू होगी। इसके अलावा फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंग में मिलेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung ने पहले Samsung Galaxy A10s के 2 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट को भारत में उपलब्ध कराया था। फोन के दोनों वेरिएंट 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए थे।

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस वाकई में गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड है जिसे इस साल भारत में 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A10s specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A10s एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस सैमसंग फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में 2 जीबी/ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Samsung Galaxy A10s में दो रियर कैमरे हैं। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

गैलेक्सी ए10एस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 156.9x75.8x7.8 मिलीमीटर।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.