Samsung Galaxy A10s, Moto E6, LG X2 (2019) के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Samsung Galaxy A10s, Motorola Moto E6, LG X2 (2019): सैमसंग गैलेक्सी ए10एस, मोटोरोला मोटो ई6 और एलजी एक्स2 (2019) को आधिकारिक एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 25 जुलाई 2019 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A10s में है 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज
  • Motorola Moto E6 में 5.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है
  • LG X2 (2019) में नहीं मिलेगा फिंगरप्रिंट सेंसर

Samsung Galaxy A10s, Moto E6, LG X2 (2019) के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

पिछले कुछ दिनों में हमने आगामी स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक को कवर किया है। इनमें से ज्यादातर एंट्री-लेवल डिवाइस Samsung और Motorola जैसी कंपनियों के हैं। अब हाल ही में Samsung Galaxy A10s, Motorola Moto E6 और LG X2 (2019) स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी ए10एस, मोटोरोला मोटो ई6 और एलजी एक्स2 (2019) को आधिकारिक एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर सैमसंग, मोटोरोला और एलजी ब्रांड के इन आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन के अलावा रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) को भी साझा किया गया है।

पिछले कुछ समय में सैमसंग गैलेक्सी ए10एस से संबंधित लीक सामने आ चुके हैं जो इस बात की ओर संकेत देते हैं की फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी, मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। लिस्टिंग से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

मोटोरोला मोटो ई6 से संबंधित लीक पहले भी सामने आ चुके हैं लेकिन अब लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले, 2 जीबी रैम और स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- एक 16 जीबी और दूसरा 32 जीबी के साथ। मोटो ई6 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा लेकिन इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह नहीं मिली है। लीक से पहले यह पता चला था कि मोटोरोला ब्रांड के इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

एलजी एक्स2 (2019) से संबंधित पहले लीक सामने नहीं आए हैं लेकिन इसे एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 2 जीबी  रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। यह एनएपसी सपोर्ट से लैस है लेकिन इसमें भी आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। यह एलजी एक्स2 (2018) का अपग्रेड वर्जन हो सकता है और यह एंड्रॉयड पाई पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.