Samsung Galaxy A10s लॉन्च, दो रियर कैमरे से है लैस

Samsung Galaxy A10s एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अगस्त 2019 19:13 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए10एस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड है Samsung Galaxy A10s
  • Samsung Galaxy A10s की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है
सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी-ए सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A10s को लॉन्च कर दिया है। यह भारत में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड है। सैमसंग ब्रांड का नया फोन इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। Samsung ने इस फोन में डेप्थ डिटेक्शन जैसा फीचर दिया है। इसके अलावा यूज़र्स गैलेक्सी ए10एस के ज़रिए तस्वीरों में आर्टिस्टिक इफेक्ट जोड़ पाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस की कीमत और लॉन्च के बारे में कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सैमसंग ग्लोबल न्यूजरूम में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का ब्योरा दिया गया है। फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड रंग में आएगा।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए10एस हैंडसेट भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड है। इस फोन को 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। हाल ही में इसकी कीमत 1,500 रुपये कम हुई थी।
 

Samsung Galaxy A10s specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए10एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस सैमसंग फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में 2 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए Samsung Galaxy A10s में दो रियर कैमरे हैं। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

गैलेक्सी ए10एस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 156.9x75.8x7.8 मिलीमीटर।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.