Samsung Galaxy A10s के स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च से बहुत दूर नहीं

Samsung Galaxy A10s स्मार्टफोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए10एस के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जून 2019 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A10s हो सकता है डुअल-सिम सपोर्ट से लैस
  • हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए10एस
  • Wi-Fi Alliance पर एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लिस्ट हुआ हैंडसेट
Samsung Galaxy A10s स्मार्टफोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल गया है। कुछ समय पहले Galaxy A10s को अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन (एफसीसी) वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग के बारे में जानकारी GSMArena ने दी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung आने वाले दिनों में Galaxy A10s को भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग गैलेक्सी ए10एस यूएस मार्केट में उतारा जाएगा या नहीं। Samsung Galaxy A10e को कुछ समय पूर्व अमेरिकी मार्केट में पेश किया गया था। देखा जाए तो Galaxy A सीरीज़ का यह फोन Galaxy A10 की तुलना में थोड़ा कमज़ोर है।

वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-A107F/ DS दिखाई दे रहा है जिसे लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A10s का हो सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि वाई-फाई सर्टिफिकेशन में दिख रहा मॉडल नंबर हाल ही में एफसीसी लिस्टिंग से सामने आए मॉडल नंबर से मिलता है।

वाई-फाई सर्टिफिकेशन की तारीख 27 जून है। पता चला है कि Galaxy A10s स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलाता है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन सपोर्ट है। हैंडसेट में वाई-फाई डायरेक्ट सपोर्ट भी है और इसमें ब्लूटूथ भी शामिल है। मॉडल नंबर में दिख रहा "DS" इस बात का संकेत देता है कि यह डुअल-सिम सपोर्ट से लैसस हो सकता है। वाई-फाई लिस्टिंग को SamMobile ने स्पॉट किया है।
 

Samsung फोन मॉडल नंबर SM-A107F/DS के साथ वाई-फाई एलायंस पर हुआ स्पॉट

Advertisement
Photo Credit: Wi-Fi Alliance

पिछले सप्ताह सामने आई एफसीसी लिस्टिंग से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए10एस में 3,900 एमएएच की बैटरी है। फोन की लंबाई 157 मिलीमीटर है। चौड़ाई 75.8 मिलीमीटर है। FCC लिस्टिंग में Samsung Galaxy A10s डुअल कैमरा सेटअप के साथ नज़र आ रहा था। फ्लैश भी पिछले हिस्से पर है। 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक की भी झलक मिली थी।

ना ही एफसीसी लिस्टिंग ने और न ही वाई-फाई सर्टिफिकेशन ने इस बात की पुष्टि की है कि हैंडसेट को Galaxy A10s नाम से उतारा जाएगा। हालांकि, इसका मॉडल नंबर Galaxy A10 के मॉडल नंबर SM-A105F से मिलता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए10एस मार्केट में पहले लॉन्च हो चुके Samsung Galaxy A10 का अपग्रेड हो सकता है। पिछले महीने पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए10एस मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस हो सकता है।
Advertisement
    
याद करा दें कि Samsung ने इस साल फरवरी में Galaxy A10 को भारत में लॉन्च किया था। इस माह के शुरुआत में कंपनी ने यूएस मार्केट में Galaxy A10e को उतारा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.