Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A08 4G पर काम कर रहा है जो कि कंपनी के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 19:50 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A08 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy A08 4G में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Samsung Galaxy A08 4G में 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले होगी।

Samsung Galaxy A08 4G में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: Virgin Megastore UAE

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A08 4G पर काम कर रहा है जो कि कंपनी के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री करेगा। आगामी फोन Galaxy A07 4G का सक्सेसर होगा और इसमें बैटरी कैपेसिटी से लेकर प्रोसेसिंग हार्डवायर और अन्य चीजों में बदलाव हो सकते हैं। हालांकि,  Samsung ने अभी तक इस फोन के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है, लेकिन यूएई के एक रिटेलर के पास इसकी मौजूदगी से पता चलता है कि यह कैसा हो सकता है। आइए Samsung Galaxy A08 4G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A08 4G Price (Expected)

Virgin Megastore UAE की लिस्टिंग में Samsung Galaxy A08 4G के 4GB+64GB स्टोरेज वाले ड्यूल सिम सपोर्ट वेरिएंट की कीमत AED 625 (लगभग ₹16,300) है। वहीं 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की भी बात हुई है। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung अक्टूबर से दूसरे मार्केट में Galaxy A08 4G लॉन्च कर सकता है, जबकि 5G मॉडल जनवरी या फरवरी 2027 में आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A08 4G Features & Specifications (Expected)

लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A08 4G में Galaxy A07 4G जैसी 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले होगी। रिटेलर ने 4GB और 6GB RAM ऑप्शन लिस्ट किए हैं, जिसमें स्टोरेज 128GB तक है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा, क्योंकि फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट होगा। Galaxy A08 4G की लिस्टिंग में बिना नाम वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की बात हुई है, जिसकी स्पीड 2.2GHz और 2GHz तक है। ये डाटा मीडियाटेक हीलियो जीG99 की ओर इशारा करते हैं, जिसे पहले की रिपोर्ट्स में भी इस फोन से जोड़ा गया है। पहले गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग से पता चला था कि Galaxy A08 4G एंड्रॉयड पर काम कर सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A08 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लिस्टिंग में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी की भी बात हुई है। Galaxy A08 4G धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आएगा। इस फोन की मोटाई 8.0 मिमी होगी। यह फोन डार्क ब्लू, ग्रीन और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.