Samsung Galaxy A07 5G हुआ लॉन्च: जानें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाले बजट सैमसंग फोन की कीमत

Samsung ने Galaxy A07 5G को म्यांमार में लॉन्च कर दिया है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जनवरी 2026 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A07 5G में मिलेगा 6 साल का Android अपडेट
  • 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया बजट फोन
  • MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A07 5G में 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी दी गई है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने एंट्री-लेवल A-सीरीज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Galaxy A07 5G को चुपचाप लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Galaxy A07 4G का 5G वर्जन है। नए मॉडल में 6.7-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में भी Samsung ने लंबी अपडेट पॉलिसी का वादा किया है। Galaxy A07 5G Android 16 पर चलता है और कंपनी के मुताबिक इसे छह मेजर Android अपडेट मिलेंगे।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Samsung Galaxy A07 5G को म्यांमार में दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 5,499 TBH (करीब 15,900 रुपये) रखी गई है, जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ฿5,999 (लगभग 17,500 रुपये) में उपलब्ध है। सैमसंग फोन को Light Violet और Black कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने भारत सहित किसी अन्य मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Advertisement

Galaxy A07 5G में 6.7-इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स बताई गई है। डिजाइन की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप नॉच दी गई है, जो बजट सेगमेंट में Samsung की मौजूदा डिजाइन भाषा को दिखाती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB या 6GB RAM के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128GB है और माइक्रोSD कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल फिजिकल सिम स्लॉट मौजूद हैं।

कैमरा सेक्शन में Galaxy A07 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p 30fps तक सीमित है।

Advertisement

बैटरी के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB-C, डुअल-बैंड Wi-Fi और 5G Sub-6 सपोर्ट शामिल है। इसकी मोटाई 8.2mm और 199 ग्राम है।

Samsung Galaxy A07 5G किस देश में लॉन्च हुआ है?

Galaxy A07 5G को फिलहाल म्यांमार मार्केट में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy A07 5G में कितने साल का अपडेट मिलेगा?

Samsung के मुताबिक इस फोन को 6 मेजर Android अपडेट मिलेंगे।

Advertisement

Galaxy A07 5G की बैटरी कितनी है?

इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A07 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।

Galaxy A07 5G में 5G सपोर्ट मिलता है?

हां, यह फोन 5G Sub-6 नेटवर्क को सपोर्ट करता है।

Advertisement

Samsung Galaxy A07 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy A07 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट को 5,499 TBH (करीब 15,900 रुपये) और 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन को ฿5,999 (लगभग 17,500 रुपये) में पेश किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.