Samsung Galaxy A06 भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच एचडी+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 12:36 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी A06 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • सैमसंग गैलेक्सी A06 में 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है।
  • सैमसंग गैलेक्सी A06 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy A06 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A06 को लॉन्च कर दिया है। पहले इसे चुनिंदा एशियाई बाजारों में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A06 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A06 Price


Samsung Galaxy A06 के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। यह फोन सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे स्मार्टफोन को ब्लैक, गोल्ड और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।


Advertisement
Samsung Galaxy A06 Specifications


Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच एचडी+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड वन यूआई 6 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A06 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी A06 में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।  डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 77.3 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 189 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

900x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.