Samsung का सस्‍ता स्‍मार्टफोन ‘Galaxy A06’ जल्‍द होगा लॉन्‍च! होंगी यह खूबियां…

Samsung Galaxy A06 : सैमसंग का यह फोन FCC और BIS डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2024 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A06 को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है
  • SIRIM सर्टिफ‍िकेशन मिला नए सैमसंग फोन को
  • हाालांकि यह एक 5जी डिवाइस नहीं होगी

सांकेतिक इमेज

Samsung का नया बजट स्‍मार्टफोन जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च हो सकता है। Samsung Galaxy A06 को जल्‍द पेश करने की तैयारी है। इस फोन को मलयेशियन स्‍टैंडडर्स एंड इंस्ट्रियल रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIRIM) से सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। सैमसंग का यह फोन FCC और BIS डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। इसका मतलब है कि बहुत जल्‍द फोन को ग्‍लोबली लॉन्‍च किया जाएगा। हालांकि मौजूदा सर्टिफ‍िकेशन से फोन की खूबियों का ज्‍यादा पता नहीं चल पाया है। इसके बारे में जो जानकारी है, वह पहले आए सर्टिफ‍िकेशंस पर ही आधारित है। 

FCC सर्टिफ‍िकेशन से फोन के मॉडल नंबर का पता चला था, जोकि SM-A065F/DS है। अन्‍य खूबियों में डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्‍लूटूथ कनेक्टि‍विटी की सुविधा इसमें शामिल है। यह 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा यानी एक 5जी स्‍मार्टफोन नहीं होगा। 

Samsung Galaxy A06 को गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है। आमतौर पर इस प्रोसेसर को बजट स्‍मार्टफोन्‍स में लगाया जाता है। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Galaxy A06 में 4 जीबी रैम मिलने की उम्‍मीद है और यह आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेगा। 

अन्‍य खबरों की बात करें तो Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू होने के 24 घंटे के अंदर बड़ी संख्या में कस्टमर्स ने इनके लिए ऑर्डर दिए हैं। यह संख्या सैमसंग की पिछली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। 

Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 को 10 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही देश में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए थे। इन स्मार्टफोन्स के साथ ही Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch 7, Galaxy Buds 3 और Galaxy Buds 3 Pro की 24 जुलाई से बिक्री शुरू होगी। Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  5. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  6. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  2. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  3. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  4. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  5. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  6. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  7. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  8. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  9. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  10. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.