Samsung जल्द लॉन्च करेगी Android 15, 4GB रैम वाला Galaxy A06 5G फोन! सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर

कथित Samsung Galaxy A06 5G को इस कॉन्फिगरेशन के साथ सिंगल-कोर टेस्ट में 731 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1816 स्कोर प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 21:09 IST
ख़ास बातें
  • Geekbench पर Samsung डिवाइस को मॉडल नंबर SM-A066B के साथ लिस्ट किया गया
  • इसे Samsung Galaxy A06 5G माना जा रहा है
  • इसे 4GB रैम और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया है

4G कनेक्टिविटी वाले Samsung Galaxy A06 (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A06 को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था, जो MediaTek Helio G85 चिपसेट, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसी खूबियों के साथ आता है। अब, कंपनी इसका 5G वर्जन, यानी Galaxy A06 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कथित डिवाइस को मॉडल नंबर SM-A066B के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है, जो इसका परफॉर्मेंस स्कोर दिखाता है और साथ ही कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी देता है।

Geekbench पर एक Samsung डिवाइस को मॉडल नंबर SM-A066B के साथ लिस्ट किया गया है। इसे Samsung Galaxy A06 5G माना जा रहा है, जिसे 4GB रैम और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन Android 15-बेस्ड One UI 7 के साथ शिप हो सकता है। लिस्टिंग ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की ओर इशारा देती है, जिसमें 6 कोर 2.00GHz और 2 कोर 2.40GHz पर क्लॉक्ड थें। इसके आर्किटेक्चर से प्रतीत होता है कि यह MediaTek Dimensity 6300 SoC हो सकता है, जिसे Mali G615 MC2 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। 

कथित Samsung Galaxy A06 5G को इस कॉन्फिगरेशन के साथ सिंगल-कोर टेस्ट में 731 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1816 स्कोर प्राप्त हुआ है। इससे पहले समान मॉडल नंबर के साथ इस फोन को GSMA डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। हालांकि, अभी तक Samsung ने अपकमिंग Galaxy A06 5G मॉडल को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Samsung Galaxy A06 (4G) के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 9,999 रुपये और 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.7 इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर, 4GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Galaxy Galaxy A06 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

900x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.