Samsung Galaxy A05 का लॉन्च नजदीक, यूजर मेन्युअल से हुआ खुलासा!

इससे पहले कंपनी ने भारत में Samsung Galaxy A05s को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2023 11:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन का यूजर मेन्युअल Samsung India पर नजर आया है।
  • फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है।
  • फोन 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy A05s को 6GB रैम + 128GB स्‍टाेरेज के साथ 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 सीरीज इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। लेकिन उसके लॉन्च से पहले कंपनी A सीरीज का एक और फोन भारत में पेश कर सकती है। यह फोन Samsung Galaxy A05 हो सकता है जिसके लॉन्च से संबंधित एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फोन को Samsung India सपोर्ट वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। अब इस फोन का यूजर मेन्युअल भी लाइव नजर आया है जिससे इस फोन के डिजाइन और बॉडी एलिमेंट्स के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं। 

Samsung Galaxy A05 भारत में जल्द पेश हो सकता है। इस फोन के यूजर मेन्युअल को कथित तौर पर कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो फोन का यूजर मेन्युअल Samsung India पर नजर आया है। जिसमें इसके कई डिजाइन स्पेक्स सामने आए हैं। यूजर मेन्युअल में देखा जा सकता है कि फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। डिस्प्ले पर बेजल्स भी मौजूद हैं। 
Advertisement

वॉल्यूम बटन राइट स्पाइन पर हैं जबकि सिम ट्रे को लेफ्ट स्पाइन पर दिखाया गया है। फोन में USB Type-C पोर्ट आने वाला है। साथ ही इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिखाई दे रहा है जो कि फोन के बॉटम में मौजूद होगा। रियर पैनल में डुअल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा रिपोर्ट कहती है कि फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट में 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है। जबकि इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। 

इससे पहले कंपनी ने भारत में Samsung Galaxy A05s को लॉन्च किया था। इस फोन में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB LPDDR4X रैम दी गई है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले Samsung Galaxy A05s में 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्‍सल का सेंसर मिलता है। डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी है। यह 25 वॉट फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.