Samsung Galaxy A02 और Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन एक और सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट

Samsung Galaxy M02 और Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M01 और Samsung Galaxy A01 के सक्सेसर प्रतीत होते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 नवंबर 2020 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02 फोन 3 जीबी रैम के साथ गीकबेंच पर हुआ था लिस्ट
  • Samsung Galaxy A02 में मिल सकता है क्वालकॉम प्रोसेसर
  • सैमसंग गैलेक्सी ए02 फोन Wi-Fi b/g/n सपोर्ट के साथ लिस्ट हुआ है

Samsung Galaxy M02 और Samsung Galaxy A02 एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकते हैं

Samsung Galaxy A02 और Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन पिछले काफी समय से लीक का हिस्सा बने हुए हैं, वहीं अब यह दो फोन वाई-फाई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। इन-सब से संकेत मिलता है कि Samsung सक्रिय रूप से ‘Galaxy A' और ‘Galaxy M' सीरीज़ स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। सामने आई लिस्टिंग में वैसे तो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन व फीचर्स से संबंधित ज्यादा कुछ खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे यह इशारा जरूर मिलता है कि स्मार्टफोन लॉन्च तारीख अब ज्यादा दूर नहीं है। यह दो स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M01 और Samsung Galaxy A01 के सक्सेसर प्रतीत होते हैं।

कथित Samsung Galaxy A02 और Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance वेबसाइट पर क्रमश: मॉडल नंबर SM-A02F और SM-M02SF/DS के साथ लिस्ट हुए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए02 और सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन वेबसाइट पर 2.4GHz Wi-Fi b/g/n और Wi-Fi Direct सपोर्ट के साथ लिस्ट हैं। लिस्टिंग को वाई-फाई अलाइंस साइट पर कुछ दिन पहले 11 नवंबर को लाइव किया गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैमसंग सक्रिय रूप से अपने इन दो स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पर काम कर रही है, जिन्हें भविष्य में कभी भी पेश किया जा सकता है।

पुरानी रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि सैमसंग गैलेक्सी ए02 फोन गीकबेंच साइट पर एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर, 2 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट था, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर हो सकता है। इस फोन का सिंगल कोर स्कोर 746 है और मल्टी-कोर स्कोर 3,810 था। इसके बाद यह फोन Nemko AS सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी एम02 की बात करें, तो यह फोन कथित रूप से गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-M025F के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में फोन 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट था जिसकी बेस फ्रीक्वैंसी 1.80GHz थी। फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 128 और मल्टी-कोर टेस्ट में 486 स्कोर हासिल हुआ है। यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इस महीने की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन BIS सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट हुआ था। जहां यह फोन कथित रूप से डुअल-सिम फंक्शन के साथ लिस्ट था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.