सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज के स्मार्टफोन में होंगे फिंगरप्रिंट सेंसरः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 नवंबर 2015 11:23 IST
सैमसंग गैलेक्सी ए स्मार्टफोन सीरीज के अपग्रेडेड वर्ज़न फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी ए7 (2016) और गैलेक्सी ए9 हैंडसेट फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे। पुराने गैलेक्सी स्मार्टफोन की तरह इन डिवाइस में सेंसर होम बटन पर मौजूद रहेगा।

इसका खुलासा एचडीब्लॉग के लेखक एंटोनियो मोनेको ने किया। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक तो इन हैंडसेट को डेवलेप किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ऐसा होने की संभावना प्रबल है। गौर करने वाली बात है कि फिंगरप्रिंट स्कैनर अब तक सैंमसंग के टॉप-एंड स्मार्टफोन गैलेक्सी एस फ्लैगशिप और गैलेक्सी नोट सीरीज का हिस्सा रहा है। इसे सैमसंग गैलेक्सी अल्फा में भी दिया गया था, लेकिन यह गैलेक्सी ए सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाया।
Advertisement

पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फिंगरप्रिंट स्कैनर और सैमसंग पे मोबाइल पेमेंट फ़ीचर आने वाले दिनों में कंपनी के बजट हैंडसेट का भी हिस्सा होंगे। इन फ़ीचर को बजट हैंडसेट में शामिल करने में सबसे बड़ी मुश्किल कीमत है। इस रणनीति को नए मार्केट में कंपनी के बजट स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। इसे कब तक अमल में लाया जाएगा इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। कंपनी को उम्मीद है कि इन फ़ीचर के आने से उसके हैंडसेट की लोकप्रियता और बढ़ेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.