Samsung G9198 डुअल स्क्रीन Android फ्लिप फोन लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 17 अगस्त 2015 12:23 IST
अपने फ्लिप फोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सैमसंग (Samsung) ने जी9198 फ्लिप फोन चीन में लॉन्च किया। एंड्रॉयड (Android) बेस्ड इस डुअल-स्क्रीन फ्लिप फोन को Samsung की चीन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। अफसोस की बात यह है कि सैमसंग जी9198 (Samsung G9198) की उपलब्धता और कीमत की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung G9198 में दो 3.9 इंच के सुपर एमोलेड टचस्क्रीन मौजूद हैं। एक स्क्रीन डिवाइस के अंदर वाले हिस्से में और दूसरा हैंडसेट फ्लिप कवर के ऊपरी हिस्से में मौजूद है। दोनों ही स्क्रीन में WXGA (768x1280 pixels) रिज़ॉल्यूशन हैं। Samsung SM-G9198 स्मार्टफोन Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग में ओएस के वर्ज़न की जानकारी नहीं दी गई। यह एक डुअल-सिम फोन है और यह 4G LTE, 3G और 2G कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। लिस्टिंग से यह जानकारी मिली कि डिवाइस China Mobile या China Unicom 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।
Advertisement

(यह भी देखें: Samsung G9198 बनाम LG Wine Smart 2015)

डिवाइस में 1.8GHz hexa-core Qualcomm Snapdragon 808 प्रोसेसर मौजूद है और साथ में होगा 2GB का रैम (RAM)। इस नए फ्लिप फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। Samsung G9198 में वही कैमरा सेंसर मौजूद है जिसका इस्तेमाल Samsung Galaxy S6, Galaxy S6 Edge और Galaxy Note 5 में भी किया गया है।
Advertisement

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Samsung SM-G9198 में ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, GLONASS और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट में 2020mAh की बैटरी है। इसके टॉक टाइम और स्टैंडबाय टाइम के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। Samsung के इस नए फ्लिपफोन का डाइमेंशन 120.3x61.2x16.3mm है और वज़न 204 ग्राम। डिवाइस में डुअल टचस्क्रीन के अलावा T9 कीबोर्ड भी मौजूद है। इस फोन को चीन के बाहर लॉन्च किए जाने की संभावना बेहद ही कम है।
Advertisement

गौरतलब है कि Samsung ने पिछले महीने अपने Galaxy Folder फ्लिप फोन को दक्षिण कोरियाई मार्केट में पेश किया था। Samsung के इस हैंडसेट की कीमत KRW 297,000 (करीब 16,350 रुपये) है। हैंडसेट की बिक्री इस नहीं से शुरू होने की जानकारी दी गई थी।

LG ने भी लीक से हटते हुए एलजी वाइन स्मार्ट 2015 (LG Wine Smart 2015) को इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया। कंपनी ने जानकारी दी कि डिवाइस इस महीने के अंत तक चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध होगा। इसमें फ्रांस, इटली, पॉलैंड, स्पेन, कज़ाकिस्तान और जापान शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.