Xiaomi को टक्कर देने के लिए Samsung खेलने जा रही है यह दांव

Samsung को लेकर अफवाहें हैं कि कंपनी गो स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है। इसे वह भारतीय सब-कॉन्टीनेंट के 4 बाज़ारों में पेश करेगी...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 मई 2018 18:36 IST

Xiaomi को टक्कर देने के लिए नई रणनीति...

Samsung को लेकर अफवाहें हैं कि कंपनी गो स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है। इसे वह भारतीय सब-कॉन्टीनेंट के 4 बाज़ारों में पेश करेगी। यह जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। बता दें कि Google ने एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन की घोषणा पिछले साल एंट्री लेवल स्मार्टफोन के लिए की थी। एंड्रॉयड गो ख़ास तौर पर कस्टमाइज ओएस है, जो 1 जीबी या उससे कम रैम वाले फोन के लिए तैयार किया गया है।

बता दें कि अब तक  Asus, Micromax, Huawei, Nokia जैसे ब्रांड अपने एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन उतार चुके हैं। गीकबेंच पर फोन SM-J260G नंबर से लिस्ट हुआ था। साथ ही अफवाह है कि इसे Galaxy J2 Core नाम दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि सैमसंग इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट में उतारने जा रही है।

एक नए लिस्टेड ट्रेडमार्क के हवाले से पता चला है कि सैमसंग अपने एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy J2 Core रखेगी। सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में उतारा जाएगा, जिसके लिए इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट में ज़िक्र है कि सैमसंग भारतीय बाज़ार पर ख़ास तौर से फोकस कर रही है। जिससे वह Xiaomi को कड़ी टक्कर दे सके, जिसने बजट स्मार्टफोन पर एक तरह से कब्ज़ा जमा रखा है।

वर्तमान में सैमसंग 1 जीबी से कम रैम वाले फोन में टिज़ेन ओएस इस्तेमाल करती है, जिसे सफलतम श्रेणी में शामिल नहीं किया जाता। पहले आई खबरों में पता चला था कि Samsung J2 Core में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होगा, साथ ही इसमें काम करेगा क्वाड-कोर सीपीयू। इसमें 1 जीबी रैम दिए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Android Go
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.