Redmi Turbo 4 लॉन्च से पहले यहां हुआ शोकेस, जानें क्या कुछ होगा खास

Redmi Turbo 4 हाल ही में लाइवस्ट्रीम में नजर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 4 में Dimensity 8400-Ultra प्रोसेसर मिलेगा।
  • Redmi Turbo 4 में 6.67 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • Redmi Turbo 4 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Redmi Turbo 3 में 12GB RAM है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही Redmi Turbo 4 को लेकर आने वाला है। शाओमी के को-फाउंडर, प्रेसिडेंट और सीईओ लेई जून ने चीन में नए साल के मौके पर लाइवस्ट्रीम आयोजित की थी। लाइव स्ट्रीम के दौरान लेई जून ने कई प्रोडक्ट और कंपनी अपडेट शेयर किए और साथ ही साथ आगामी Redmi Turbo 4 को शोकेस भी किया। चीनी बाजार में 2 जनवरी को लॉन्च होने वाला Turbo 4 साल 2025 के पहले फोन के तौर पर लॉन्च होगा। यहां हम आपको Redmi Turbo 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Turbo 4 का डिजाइन


Redmi Turbo 4 के डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है, क्योंकि ब्रांड ने पहले ही इसके क्लाउड व्हाइट वेरिएंट की कुछ फोटो जारी कर दी हैं। समान एडिशन रियल लाइफ में लेई जून की लाइवस्ट्रीम के दौरान नजर आया। Turbo का डिजाइन स्लीक और क्लीन है, जिसमें वर्टिकल ड्यूल-कैमरा सेटअप है। बैक कवर में यूनिक रेड वेस्टलाइन डिजाइन है जिसके साथ फ्रॉस्टेड मैट ग्लास बैक है।


Advertisement
Redmi Turbo 4 Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Turbo 4 में Dimensity 8400-Ultra प्रोसेसर है। इस फोन में एक बड़ी 6,550mAh की बैटरी दी जाएगी। यह फोन IP69 रेटिंग चेसिस से लैस होगा। पहली बिक्री के दौरान कंपनी 5 साल की बैटरी वारंटी देगी। हालांकि, इसे Redmi K80 का लाइट वर्जन बताया जा रहा है, लेकिन कंपनी ने अभी तक Turbo 4 के बारे में अन्य खुलासा नहीं किया है।

अफवाहों के अनुसार, Turbo 4 में 6.67 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2 पर काम करेगा। इसमें 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512GB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Turbo 4 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन 90W रैपिड चार्जिंग से लैस होगा। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू शेड्स में उपलब्ध होगा। अन्य फीचर्स एक IR ब्लास्टर, ड्यूल स्पीकर और एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.