Redmi Turbo 3 में होगी 16GB रैम, पहली बार स्‍पॉट हुआ गीकबेंच पर

Redmi Turbo 3 : डिवाइस को कब तक लॉन्‍च किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 16:37 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी जल्‍द लॉन्‍च करेगी नया स्‍मार्टफोन
  • Redmi Turbo 3 को चीन में पेश किया जाएगा
  • फोन को गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है

यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 पर रन कर सकता है।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड शाओमी (Xiaomi) अपने होम मार्केट में एक नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च करने जा रहा है। इसका नाम Redmi Turbo सीरीज होगा, जिसके तहत Redmi Turbo 3 को लॉन्‍च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फोन में भी क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8एस 3 जेन प्रोसेसर होगा। Redmi की नई डिवाइस को गीकबेंच पर भी देखा गया है, जहां से उसके कुछ संभावित स्‍पेक्‍स की जानकारी मिली है। डिवाइस को कब तक लॉन्‍च किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं है।  

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Turbo 3 स्‍मार्टफोन को Geekbench (version 6.2.2) डेटाबेस में मॉडल नंबर 24069RA21C के साथ देखा गया, जहां उसने सिंगल कोर टेस्टिंग में 1981 पॉइंट्स और मल्‍टी कोर टेस्‍ट में 5526 पॉइंट्स हासिल किए। 

जैसाकि हमने बताया और रिपोर्ट में भी कहा गया है Redmi Turbo 3 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। उसके साथ 16 जीबी रैम दी जाएगी। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 पर रन कर सकता है। 

माना जा रहा है कि Xiaomi की Redmi Turbo सीरीज को मिड रेंज में लाया जाएगा यानी यह 12 से 20 हजार रुपये में लॉन्‍च हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, टर्बो सीरीज के फोन्‍स को अब अलग से स्‍थापित करने की तैयारी है। पहले ये रेडमी नोट सीरीज के बैनर तले पेश होते थे। 
Advertisement

पिछले महीने भी एक रेडमी टर्बो फोन 3C सर्टिफ‍िकेशन पर स्‍पॉट हुआ था। उससे पता चला था कि फोन में 90W की चार्जिंग स्‍पीड होगी। कहा जाता है कि नए रेडमी टर्बो में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। ग्‍लोबल मार्केट में इस डिवाइस की उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है। हो सकता है कि नए नाम के साथ उसे उतारा जाए। 
Advertisement

Redmi Turbo 3 के अलावा नए नथिंग फोन और कई अन्‍य डिवाइसेज को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.