Redmi ला रहा नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन, मिलेगी 6.3 इंच डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी

Redmi कथित तौर पर एक कॉम्पैक्ट सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2024 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi एक कॉम्पैक्ट सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने का प्लान बना रहा है।
  • Redmi के कॉम्पैक्ट फोन में 6000mAh की बैटरी हो सकती है।
  • Redmi के कॉम्पैक्ट फोन में 6.3 इंच की छोटी डिस्प्ले मिलेगी।

Redmi K70 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Redmi

Redmi नवंबर में अपने Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसमें K80 और K80 Pro दोनों मॉडल शामिल होंगे। हालांकि, कंपनी सिर्फ इसी स्मार्टफोन पर काम नहीं कर रहा है, इसके अलावा भी अन्य डिवाइस पर काम चल रहा है। चीन में एक नई लीक से पता चला है कि Redmi एक कॉम्पैक्ट सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी पेश करने का प्लान बना रहा है। आइए Redmi के आगामी कॉम्पैक्ट सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


कैसा होगा Redmi कॉम्पैक्ट सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बुधवार को खुलासा किया कि Redmi एक कॉम्पैक्ट फोन पर काम कर रहा है, उन्होंने पूछा कि  "क्या आपको लगता है कि Redmi को एक हाई परफॉर्मेंस वाले छोटे-स्क्रीन स्मार्टफोन की जरूरत है?" कल टिपस्टर ने इस डिवाइसेज के कुछ स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Redmi "इंटरनल तौर पर 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ छोटी स्क्रीन वाले फोन को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। अपने कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद फोन में 6000mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि, एक छोटा डिवाइस होने के कारण कुछ कमियां हो सकती हैं। टिपस्टर का सुझाव है कि इसमें टेलीफोटो लेंस या वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल नहीं होगा। हालांकि, उनका कहना है कि यह हाई परफॉर्मेंस सब फ्लैगशिप फोन होगा।

Vivo ने हाल ही में अपने प्रीमियम लाइनअप के तौर पर एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Vivo X200 Pro Mini को पेश किया है। ऐसा लगता है कि इस साल कॉम्पैक्ट फोन का ट्रेंड चल सकता है। टिपस्टर ने पहले बताया था कि टॉप 5 स्मार्टफोन निर्माता छोटी स्क्रीन वाले फोन को चेक कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि Redmi उनमें से एक होगा। फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि यह फोन किस Redmi सीरीज का होगा। ऐसा मानना ​​है कि यह या तो आगामी K-सीरीज या परफॉर्मेंस फोकस्ड टर्बो सीरीज का हिस्सा हो सकता है।
Advertisement

अगर इसे Redmi K80 लाइनअप में शामिल किया जाता है, तो फोन नवंबर में K80 और K80 Pro के साथ लॉन्च हो सकता है। K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलने की अफवाह है, जबकि K80 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। Redmi के एक एग्जीक्यूटिव ने भी इन फोन की कीमत में बढ़ोतरी का संकेत दिया था। जैसे कि Redmi K70 की शुरुआत में कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,843 रुपये) और Redmi K70 Pro की शुरुआत में कीमत 3,299 युआन (लगभग 39,091 रुपये) थी।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.