6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!

Redmi R70 और R70m 5G स्मार्टफोन आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं, जिसमें बड़े डिस्प्ले और बैटरी पर फोकस दिखता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi R70 और R70m 5G वेबसाइट पर लिस्ट हुए
  • दोनों फोन में 6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी
  • Unisoc T8300 और HyperOS 3 के साथ बजट सेगमेंट टारगेट

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने चुपचाप अपने चीन वाले आधिकारिक वेबसाइट पर दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Redmi R70 5G और Redmi R70m 5G को लिस्ट कर दिया है। फिलहाल ये दोनों डिवाइस “coming soon” टैग के साथ दिखाई दे रहे हैं, यानी अभी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि लिस्टिंग से साफ हो गया है कि कंपनी इन फोन्स को एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर रही है, जहां फोकस बड़े डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ पर रखा गया है।

Redmi R70 5G और R70m 5G, दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक एक जैसे हैं। डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन का लुक काफी फेमिलियर है और यह Feather White, Starry Black, Blue और Purple जैसे कलर ऑप्शन्स में आएंगे।

Advertisement

इनमें 6.9 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हालांकि इसका रिजॉल्यूशन 720p+ है, जो हाई-एंड नहीं माना जाता। परफॉर्मेंस की बात करें तो इन फोन्स में Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर दोनों डिवाइस HyperOS 3 पर के साथ आएंगे, जो Android 16 बेस्ड होगा।

स्टोरेज ऑप्शन्स में Redmi R70 को 4GB + 128GB से लेकर 8GB + 256GB तक पेश किया गया है, जबकि Redmi R70m में बेस वेरिएंट नहीं दिया गया और यह सीधे हाई वेरिएंट्स के साथ आता है, जो 12GB + 256GB तक जाता है। दो

दोनों मॉडल्स के बीच सबसे बड़ा फर्क बैटरी का है। Redmi R70 में 6000mAh बैटरी मिलती है, जबकि R70m में इसे बढ़ाकर 6300mAh कर दिया गया है। दोनों में 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप काफी बेसिक रखा गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जबकि रियर में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.