Redmi Note 9S किया जाएगा 23 मार्च को लॉन्च, होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Redmi Note 9S के टीज़र ने यह संकेत दिया गया है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले होगा। रेडमी नोट 9एस में फुल-एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है, जो रेडमी नोट 9 प्रो में दिए गए 6.67-इंच के पैनल से थोड़ी छोटी होगी।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 16 मार्च 2020 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9S को 5,020 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा
  • रेडनी नोट 9एस होल-पंच डिस्प्ले होगा

Redmi Note 9 Pro और Note 9 Pro Max भारत में 12 मार्च को लॉन्च हुए थे

Redmi Note 9S को 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max के लॉन्च के बाद अब शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने सिंगापुर ट्विटर हैंडल और मलेशिया फेसबुक पेज पर Redmi Note 9S लॉन्च की घोषणा की है। रेडमी नोट 9एस इस सीरीज़ का सबसे अफॉर्डेबल फोन होगा, जिसे अब 23 मार्च को लॉन्च किया जाना है। Xiaomi अक्सर अपने बजट स्मार्टफोन्स के कई वेरिएंट लॉन्च करता है। इसी तरह रेडनी नोट 9एस भी नोट 9 सीरीज़ का तीसरा वेरिएंट होगा

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि शाओमी सिंगापुर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और शाओमी मलेशिया के फेसबुक पेज पर एक टीज़र साझा किया गया है, जिसमें Redmi Note 9S के लॉन्च की घोषणा की गई है। मलेशिया पेज में लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं है, लेकिन सिंगापुर ट्वीट के मुताबिक, यह फोन 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

टीज़र ने यह भी संकेत दिया है कि रेडमी नोट 9एस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले होगा। याद दिला दें कि रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में भी ये दोनों हार्डवेयर शामिल हैं। शाओमी अपने होल-पंच सेटअप को 'DotDisplay' कहता है। Fonearena की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रेडमी नोट 9एस मॉडल नंबर M2003J6A1G और एक कोड नेम 'मर्लिन' के साथ आ सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Redmi Note 9S को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, लेकिन क्योंकि Redmi Note 9 Pro को भी स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है और रेडमी नोट 9एस इस सीरीज़ का सबसे अफॉर्डेबल वेरिएंट होगा, इसलिए ऐसा हो सकता है कि कंपनी रेडमी नोट 9एस को मीडियाटेक चिपसेट के साथ लॉन्च करे।

रेडमी नोट 9एस में फुल-एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है, जो रेडमी नोट 9 प्रो में दिए गए 6.67-इंच के पैनल से थोड़ी छोटी होगी। फोन 4 जीबी या 6 जीबी रैम विकल्प के साथ आ सकता है। इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रेडमी नोट 9एस भी रेडमी नोट 9 प्रो की तरह 5,020 एमएएच बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.