Redmi Note 9S किया जाएगा 23 मार्च को लॉन्च, होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Redmi Note 9S के टीज़र ने यह संकेत दिया गया है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले होगा। रेडमी नोट 9एस में फुल-एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है, जो रेडमी नोट 9 प्रो में दिए गए 6.67-इंच के पैनल से थोड़ी छोटी होगी।

Redmi Note 9S किया जाएगा 23 मार्च को लॉन्च, होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Redmi Note 9 Pro और Note 9 Pro Max भारत में 12 मार्च को लॉन्च हुए थे

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9S को 5,020 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा
  • रेडनी नोट 9एस होल-पंच डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
Redmi Note 9S को 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max के लॉन्च के बाद अब शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने सिंगापुर ट्विटर हैंडल और मलेशिया फेसबुक पेज पर Redmi Note 9S लॉन्च की घोषणा की है। रेडमी नोट 9एस इस सीरीज़ का सबसे अफॉर्डेबल फोन होगा, जिसे अब 23 मार्च को लॉन्च किया जाना है। Xiaomi अक्सर अपने बजट स्मार्टफोन्स के कई वेरिएंट लॉन्च करता है। इसी तरह रेडनी नोट 9एस भी नोट 9 सीरीज़ का तीसरा वेरिएंट होगा

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि शाओमी सिंगापुर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और शाओमी मलेशिया के फेसबुक पेज पर एक टीज़र साझा किया गया है, जिसमें Redmi Note 9S के लॉन्च की घोषणा की गई है। मलेशिया पेज में लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं है, लेकिन सिंगापुर ट्वीट के मुताबिक, यह फोन 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

टीज़र ने यह भी संकेत दिया है कि रेडमी नोट 9एस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले होगा। याद दिला दें कि रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में भी ये दोनों हार्डवेयर शामिल हैं। शाओमी अपने होल-पंच सेटअप को 'DotDisplay' कहता है। Fonearena की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रेडमी नोट 9एस मॉडल नंबर M2003J6A1G और एक कोड नेम 'मर्लिन' के साथ आ सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Redmi Note 9S को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, लेकिन क्योंकि Redmi Note 9 Pro को भी स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है और रेडमी नोट 9एस इस सीरीज़ का सबसे अफॉर्डेबल वेरिएंट होगा, इसलिए ऐसा हो सकता है कि कंपनी रेडमी नोट 9एस को मीडियाटेक चिपसेट के साथ लॉन्च करे।

रेडमी नोट 9एस में फुल-एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है, जो रेडमी नोट 9 प्रो में दिए गए 6.67-इंच के पैनल से थोड़ी छोटी होगी। फोन 4 जीबी या 6 जीबी रैम विकल्प के साथ आ सकता है। इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रेडमी नोट 9एस भी रेडमी नोट 9 प्रो की तरह 5,020 एमएएच बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  2. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  3. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  4. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  5. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  6. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  7. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  9. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  10. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »