Redmi Note 9 Pro Max खरीद के लिए आज एक बार फिर होगा उपलब्ध, दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत भारत में 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 19,999 रुपये ही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max में मौजूद है 5,020 एमएएच की बैटरी
  • Amazon.in और Mi.com पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
  • स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स

Redmi Note 9 Pro Max में उपलब्ध होंगे तीन कलर ऑप्शन

Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन आज एक बार फिर भारत में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी स्मार्टफोन मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया गया था, जो कि 20,000 प्राइस सेगमेंट के लोकप्रिय विकल्प में से एक है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में आपको ग्रेडिएंट बैक फिनिश मिलेगा, जो कि Xiaomi के Aura Balance डिज़ाइन पर आधारित है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगम 720जी प्रोसेसर और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। मार्केट में यह स्मार्टफोन Motorola One Fusion+, Realme 6 Pro और Samsung Galaxy M31s जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देता है।
 
 

Redmi Note 9 Pro Max price in India, availability details

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत भारत में 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 19,999 रुपये ही है। वहीं, Redmi Note 9 Pro Max फोन आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो कलर हैं- ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon.in और Mi.com पर शुरू होगी।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो अमेज़न और मी.कॉम से स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर मिलेगा। इसके अलावा, Mi True Wireless Earphones 2 पर 2,200 रुपये की छूट मिलेगी, वहीं Mi Screen Protect सर्विस मुफ्त दी जाएगी।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.